Select Date:

जम्मू-कश्मीर में LoC पार कर आई महिला को सेना ने पकड़ा, पूछताछ जारी

Updated on 03-10-2026 11:20 AM

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की एक महिला को पकड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने LoC पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश किया था।

महिला की पहचान सामिया अजीम के रूप में हुई है। वह कोटली जिले की खुइरेट्टा की रहने वाली है। सेना ने शुक्रवार देर शाम नौशेरा सेक्टर के पुखेरनी गांव के पास LoC पर उसे पकड़ा।

सेना ने महिला को हिरासत में लेकर शुरुआती पूछताछ की। अधिकारियों के मुताबिक, उसके पास से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ। बाद में उसे आगे की पूछताछ और पहचान व भारत में प्रवेश की परिस्थितियों की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

महाराष्ट्र के हिंगोली में शनिवार सुबह 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र गढ़ाला क्षेत्र में करीब 7 किमी गहराई में था। भूकंप के साथ गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनाई दी। जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला से करीब 8 घंटे पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। साहिल के माता-पिता ने प्रोफेसर डुल्ला पर बेटे को परेशान करने का आरोप लगाया था। प्रोफेसर ने पूछताछ के दौरान इन आरोपों से इनकार किया।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच IIT बॉम्बे के डायरेक्टर शिरीष केदारे को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। क्राइम ब्रांच अब तक साहिल के माता-पिता और क्लासमेट समेत करीब 50 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। जांच टीम परीक्षा हॉल की CCTV फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि साहिल के साथ परीक्षा के दौरान और उसके बाद हुई घटनाओं की कड़ी जोड़ी जा सके।

इधर, मुंबई के आजाद मैदान में साहिल के माता-पिता पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वे प्रोफेसर डुल्ला की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। 22 साल का साहिल IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेड सेकेंड ईयर का छात्र था। 18 सितंबर की शाम वह हॉस्टल के कमरे में मृत मिला। मौत से कुछ घंटे पहले वह मिड-सेमेस्टर एग्जाम में मोबाइल फोन से साथ पकड़ा गया था।

मुंबई के नालासोपारा ईस्ट में पुलिस ने भारत में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे 7 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जूहू पुलिस स्टेशन की एंटी-टेररिज्म सेल ने सूचना मिलने के बाद जय जीवदानी चाल के एक कमरे में छापा मारा। यहां एक पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे मिले।

पूछताछ के दौरान सभी ने खुद को बांग्लादेश के नरैल जिले का रहने वाला बताया। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि वे बिना किसी आधिकारिक अनुमति के भारत में दाखिल हुए थे। मामले में आगे की जांच की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की एक महिला को पकड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने LoC पार कर भारतीय सीमा…
 03 October 2026
IIT-JEE 2026 में भी IIT बॉम्बे टॉपर्स की पहली पसंद रहा। टॉप-100 में 68 और टॉप-500 तक रैंक पाने वाले 183 छात्रों ने IIT बॉम्बे में दाखिला लिया। यह जानकारी…
 03 October 2026
असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके के एक नाइटक्लब में गुरुवार देर रात महिला से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया। आरोप है कि बाउंसरों ने महिला को कपड़े…
 03 October 2026
बिहार में गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित…
 03 October 2026
आज का मौसम 3 अक्टूबर 2026: देंश में मानसून के अंतिम दौर में मौसम विभाग ने एक और मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के…
 03 October 2026
अरुंधति रॉय से नाइस हसन की खास बातचीतबुकर पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध लेखिका अरुंधति रॉय का नया संस्मरण 'मेरी मां मेरी गैंगस्टर' इन दिनों साहित्यिक हलकों में गहरे वैचारिक विमर्श का…
 03 October 2026
प्रदीप तिवारी, नई दिल्ली: कुछ बरस पहले तक मां-बाप यह सोच कर चिंतित रहते थे कि बच्चा इंटरनेट पर क्या देखता है? सोशल मीडिया पर किससे बातें करता है? फोन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में सूखे की गंभीर स्थिति का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास अपील की है। उन्होंने आग्रह किया है कि…
 02 October 2026
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती है। नई दिल्ली में उनकी समाधि राजघाट पर पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।उनके अलावा दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, लोकसभा स्पीकर ओम…
Advt.