'दिल कर रहा भगवान को मार डालूं', नाना पाटेकर की मौत से सिनेमा जगत में पसरा मातम, CM योगी से लेकर स्टार्स की आंख नम
Updated on
08-10-2026 12:18 PM
गुरुवार सुबह 5:20 बजे अभिनेता नाना पाटेकर का उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। मणिपाल अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने ANI को फोन पर बताया कि एक्टर की मौत हो गई है। डॉ. सालकर के अनुसार, नाना पाटेकर को उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट हुआ और उन्हें 45 मिनट तक CPR दिया गया। CPR के दौरान उनकी धड़कनें पूरी तरह बंद रहीं।
सोशल मीडिया पर उन लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि दी जा रही है जिन्होंने उनके साथ काम किया या जिनके दिलों को उनके 'सरल स्वभाव' ने दशकों लंबे करियर के दौरान छुआ। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने लिखा, 'मैं बस हैरान हूं। यह यकीन करने लायक नहीं है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, नाना भाई।'
रितेश देशमुख ने दी श्रद्धांजलि
एक्टर रितेश देशमुख ने लिखा, 'आज मेरे पास शब्द नहीं हैं। ऐसा लग रहा है जैसे मेरे दिल पर बिजली गिर गई हो। नाना नहीं रहे... इस एक वाक्य ने मुझे सुन्न और खामोश कर दिया है। आप एक्टिंग की दुनिया में आसमान की तरह थे, जिसकी कोई सीमा नहीं थी। अपने अनोखे अंदाज़ से आपने दर्शकों के दिलों में एक ऐसी जगह बनाई जो कभी नहीं हिल सकती।'
कभी स्क्रीन पर चमकते हीरो, तो कभी विलेन बनकर रोंगटे खड़े कर देने वाले, या फिर गंभीर चेहरे के पीछे छिपी शरारती हंसी—आपकी एक्टिंग में हर रंग जीवंत हो उठता था। स्क्रीन पर आप हीरो थे, लेकिन पर्दे के पीछे आप उससे भी कहीं महान थे।
रितेश देशमुख, एक्टर
आज एक युग का अंत
उन्होंने आगे लिखा, 'आपके ज़रिए इंसानियत की कभी न खत्म होने वाली धारा बहती रही। ब्लफ़मास्टर और हाउसफुल 5 में आपके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। लेकिन आपके साथ किसी मराठी फ़िल्म में काम न कर पाना—यह अधूरी इच्छा मुझे ज़िंदगी भर कचोटती रहेगी। आपकी बातें, हमारी बातचीत, तारीफ़ में पीठ थपथपाना और साथ में खुलकर हंसना—यही मेरी असली कमाई है। आपके परिवार, चाहने वालों और लाखों फ़ैन्स के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सचमुच, आज एक युग का अंत हो गया। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।'
योगी आदित्यनाथ का ट्वीट
यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, 'मशहूर अभिनेता, सशक्त थिएटर कलाकार और संवेदनशील समाजसेवी पद्म श्री नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपनी बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की। भगवान श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।'
नाना पाटेकर की फिल्में
नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने 1978 की फिल्म ‘गमन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘अंगार’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘खामोशी’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फ़िल्मों में शानदार अभिनय करके खुद को एक मशहूर अभिनेता के तौर पर खड़ा किया। हाल के वर्षों में, नाना पाटेकर कई तरह के प्रोजेक्ट्स में काम करते रहे। वे ‘हाउसफुल 5’ का भी हिस्सा थे, जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और कई कलाकार शामिल थे।
फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी 'प्राइम फोकस लिमिटेड' के मुंबई स्थित दफ्तरों पर छापेमारी की खबर है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग ने यह कार्रवाई…
गुरुवार सुबह 5:20 बजे अभिनेता नाना पाटेकर का उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। मणिपाल अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने ANI…
अजय देवगन की सस्पेंस ड्रामा 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने रिलीज के 5वें दिन एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फर्स्ट मंडे टेस्ट में धूम मचाने और वर्ल्डवाइड ₹300 करोड़ क्लब…
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' फेम कुनिका सदानंद की मां कल्याणी सदानंद का गोवा में 83 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को एक्ट्रेस ने सोशल…