Select Date:

भोपाल को लोगों का बढ़ा इंतजार... अब 29 जुलाई के बाद दौड़ेंगी ई-बसें, इन रूटों पर मिलेगा सफर का मौका

Updated on 27-07-2026 02:52 PM

भोपाल। राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार कर रहे लोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। जी हां, भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) ने अपनी योजना में बदलाव करते हुए 27 जुलाई से प्रस्तावित यात्रियों के साथ ई-बसों का ट्रायल रन फिलहाल टाल दिया है। अब इसे 29 जुलाई के बाद दो रूटों पर यात्रियों के साथ ट्रायल रन शुरू किया जाएगा और इस दौरान यात्रियों को निर्धारित टिकट लेकर ही यात्रा करनी होगी।

पहले बीसीएलएल ने 27 जुलाई से 10 ई-बसों को दो रूटों पर यात्रियों के साथ परीक्षण के तौर पर चलाने की तैयारी की थी, लेकिन अब परिचालन कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, 29 जुलाई के बाद शुरू होने वाले ट्रायल के दौरान 10 बसों का संचालन सामान्य सार्वजनिक परिवहन की तरह होगा, ताकि किराया संग्रह, टिकटिंग प्रणाली और यात्री संचालन व्यवस्था का भी परीक्षण किया जा सके।

245 ई-बसों के संचालन की तैयारी और तय रूट

बता दें कि राजधानी भोपाल में 245 ई-बसें चलाने की तैयारी है। इसमें पहले चरण में 100 बसें पीएम ई-बस सेवा वाली होंगी और 145 बीसीएलएल (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) की होंगी। वर्तमान में पीएम बस सेवा वाली 100 में से 21 बसें भोपाल आ गई हैं।

वहीं बसों के रूट भी तय हो गए हैं। अभी तक 12 रूट फाइनल हुए हैं। इसमें सबसे बड़ा रूट 68.5 किमी लंबा सीहोर से रातापानी का होगा, जबकि सबसे छोटा रूट 28 किमी का कोच फैक्ट्री से गोल-जोड़ तक का रहेगा। साथ ही ई-बसों के लिए दो डिपो बैरागढ़ और कस्तूरबा नगर फाइनल किए गए हैं।

अगस्त में शुरू होगा नियमित संचालन

बीसीएलएल अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में दो रूटों पर ही बसों का परीक्षण किया जाएगा। पहला रूट चिरायु अस्पताल से बोर्ड ऑफिस मेट्रो स्टेशन होते हुए बैरागढ़-चिचली तक रहेगा, जबकि दूसरा रूट चिरायु अस्पताल से बोर्ड ऑफिस मेट्रो स्टेशन होते हुए रेलवे कोच फैक्ट्री तक संचालित होगा।

इन दोनों रूटों पर 10 ई-बसें चलाई जाएंगी। ट्रायल के दौरान बसों के संचालन, यात्री भार और समय-सारिणी का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद अगस्त में नियमित संचालन शुरू करने की तैयारी है।

180 किमी प्रतिदिन दौड़ेंगी बसें और आधुनिक सुविधाएं

अनुबंध के अनुसार प्रत्येक ई-बस का प्रतिदिन कम से कम 180 किलोमीटर संचालन अनिवार्य होगा। बस ऑपरेटर को 58.14 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा, जिसमें 22 रुपये प्रति किलोमीटर केंद्र सरकार और 36.14 रुपये प्रति किलोमीटर राज्य सरकार वहन करेगी।

ई-बसों में एयर कंडीशनिंग, एआईएस-140 जीपीएस आधारित रियल टाइम ट्रैकिंग, डिजिटल टिकटिंग, मोबाइल ऐप से पास बनाने की सुविधा, पांच सीसीटीवी कैमरे, एआई आधारित पैसेंजर काउंटिंग सिस्टम, पैनिक और स्टॉप बटन, एलईडी यात्री सूचना प्रणाली, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम तथा दिव्यांग यात्रियों के लिए ऑटोमैटिक हाइड्रोलिक व्हीलचेयर लिफ्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार कर रहे लोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। जी हां, भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) ने अपनी योजना में…
 09 November 2025
बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के पहले तक ‘वोट चोरी’ ( एसआईआर, यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) का जो मुद्दा जोर शोर से उठा और चुनाव प्रचार के दौरान लगभग…
 08 November 2025
यातायात समस्या और रोज रोज के ट्रेफिक जाम से हर कोई परेशान है। इसके समाधान के लिए, हम वर्षों से सुनते आ रहे हैं: यह होना चाहिए, वह किया जाना…
 11 July 2025
पर्युषण के कई अर्थ अलग-अलग बताए गए हैं आत्मनिरीक्षण, आत्म साधना, विकारों का नाश यानी अपनी आत्मा के साथ रहना या यू कहो आत्मा के पास रहना। बरसों पूर्व से…
 07 July 2025
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के दादरपुर गांव में विगत 21 जून को भागवत कथा एक यादव कथावाचक द्वारा किए जाने पर भड़का ब्राहमण यादव विवाद न केवल निंदनीय है…
 24 June 2025
मियां गालिब कह गए हैं कि ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी कि हर ख्वाहिश पे दम निकले..।‘ ऐसे में अगर मनमौजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शांति का नोबेल प्राइज पाने की…
 18 May 2025
देश में अब जो हो रहा है, वो मानो ‘आॅपरेश सिंदूर पार्ट- टू’ है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी और हवाई ठिकानों को ध्वस्त कर अपनी सैनिक श्रेष्ठता और पराक्रम…
 13 May 2025
भारतीय सेना ने पहलगाम की बैसरन घाटी में भारत की बेटियों का सुहाग उजाड़ने वाले निर्मम आतंकियों के खात्मे का ‘आॅपरेशन सिंदूर’ अंजाम देकर न सिर्फ जबर्दस्त बदला लिया है,…
 24 April 2025
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल में विधानसभाअों द्वारा पारित विधेयको को सम्बन्धित राज्यपालों द्वारा अनंत काल तक रोक कर ‘पाॅकेट वीटो’ करने की प्रवृत्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय…
Advt.