Select Date:

पाकिस्तान के हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान, सैनिकों की भारी कमी, रिटायर्ड जवानों को मोर्चे पर लौटने का आदेश

Updated on 08-10-2026 11:47 AM
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान में पाकिस्तान की पकड़ इस तरह कमजोर होती जा रही है कि अब उसे अपने रिटायर्ड हो चुके जवानों को फिर से बुलाना पड़ रहा है। पाकिस्तान के फ्रंटियर कॉर्प्स ने बलूचिस्तान प्रांत में रिटायर हो चुके कर्मचारियों को फिर से सेवा में बुलाने का फैसला किया है। फ्रंटियर कॉर्प्स बलूचिस्तान (नॉर्थ) के इंस्पेक्टर जनरल के ऑफिस से इस बारे में आधिकारिक सूचन जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि वे दोबारा भर्ती के लिए अपनी पुरानी यूनिट में रिपोर्ट करें।

BLA ने बलूचिस्तान में तेज किए हमले

पुराने सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब बलूच विद्रोही संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सुरक्षा बुलों के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिया है। बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहे इस समूह का दावा है कि उसने अकेले सितम्बर महीने में प्रांत में 94 सशस्त्र हमले किए हैं।

30 अक्टूबर तक रिपोर्ट करने को कहा

CNN-न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रंटियर कॉर्प्स के सेवानिवृत्त सैनिकों को 30 अक्टूबर तक पुरानी यूनिट में रिपोर्ट करने को कहा गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि अगर वे दोबारा सेवा में लौटना चाहते हैं, तो 30 अक्टूबर के पहले अपने विंग कमांडरों से संपर्क करें। रिपोर्ट में दस्तावेजों के हवाले से बताया गया है कि कई साल पहले रिटायर हो चुके जवानों को भी दोबारा भर्ती करने पर विचार किया जा सकता है। ड्यूटी पर लौटने वाले जवानों को उनकी पूरी की गई सेवा के आधार पर वेतन देने की योजना है।

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान

पाकिस्तान का अपने रिटायर्ड जवानों को बुलाने का फैसला करना बलूचिस्तान में उसकी खराब स्थिति को दिखाता है। BLA के हमलों में तेजी भी पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति पर सवाल खड़े करती है। सितम्बर महीने की गतिविधियों के बारे में बताते हुए इस अलगाववादी समूह ने दावा किया कि उसने 94 हमले किए, जिसमें 105 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए और 52 घायल हुए।

बलूच विद्रोही समूह ने यह भी कहा कि उसने सितम्बर में ही 25 जगहों पर छापेमारी और नाकेबंदी की जिसमें 37 लोग मारे गए। समूह ने मारे गए लोगों को पाकिस्तान की सेना का खुफिया एजेंट बताया। इस दौरान 21 पाकिस्तानी कर्मियों और खुफिया जासूसों को पकड़ने का दावा किया। समूह ने माना कि सितम्बर में ऑपरेशन के दौरान उसके 33 लड़ाकों को भी जान गंवानी पड़ी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की छठी कमेटी की बैठक में पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने जिस आतंकवाद को पैदा किया था, अब…
 08 October 2026
वॉशिंगटन: भारत और अमेरिका मिलकर हिंद महासागर में अपनी स्थति मजबूत करने के प्लान पर काम कर रहे हैं। दोनों देशों की श्रीलंका , मालदीव और मॉरीशस जैसे क्षेत्रीय देशों…
 08 October 2026
बर्लिन: जनवरी 2007 में जर्मनी में नौ साल के फेलिक्स फिंकबाइनर चौथी कक्षा में थे तो उन्हें क्लाइमेट चेंज ( जलवायु परिवर्तन ) पर प्रेजेंटेशन देना था। इसी पर पढ़ते…
 08 October 2026
इस्लामाबाद: इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने पाकिस्तान के आर्थिक प्रोग्राम की समीक्षाओं पर स्टाफ-लेवल एग्रीमेंट किया है। इससे फंड के एग्जीक्यूटिव बोर्ड की मंजूरी मिलने पर इस्लामाबाद को 1.21 बिलियन…
 08 October 2026
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान में पाकिस्तान की पकड़ इस तरह कमजोर होती जा रही है कि अब उसे अपने रिटायर्ड हो चुके जवानों को फिर से बुलाना पड़ रहा है। पाकिस्तान के…
 08 October 2026
वॉशिंगटन: वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर निर्माण के लिए 'लिविंग' निर्माण सामग्री तैयार की है। इसमें निष्क्रिय रेत को जिलेटिन-आधारित हाइड्रोजेल और इंजीनियर किए गए यीस्ट कोशिकाओं के साथ मिलाया…
 07 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी बुरी तरह से हार सकती है। इस बात से पार्टी में हड़कंप मच गया है और डोनाल्ड…
 07 October 2026
ढाका: भारत के साथ गंगा जल संधि को लेकर बांग्लादेश में नेपाल को शामिल करने की मांग उठ रही है। बांग्लादेश के नदी जल विशेषज्ञ मंजूर ए चौधरी के ने…
 07 October 2026
जेनेवा: पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि को लेकर संयुक्त राष्ट्र में चेतावनी दी है। पाकिस्तान ने भारत पर पानी को हथियार बनाने का आरोप लगाया और जोर दिया कि पानी…
Advt.