Select Date:

मौत की सजा के 90% आदेश ऊपरी अदालत में पलटे:2025 में निचली अदालतों ने 10 महिलाओं को मौत की सजा सुनाई; 10 लोग बरी हुए

Updated on 20-10-2026 11:29 AM

यूपी के मेरठ में अक्टूबर में दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं और उनके साथियों को पति की हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई गई। इसके बाद सवाल उठ रहा है कि भारत में अब तक कितनी महिलाओं को मौत की सजा मिली है और कितनी महिलाओं को वास्तव में फांसी दी गई है।

नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 से 2025 के बीच निचली अदालतों द्वारा सुनाई गई मौत की सजाओं में से कई फैसले ऊपरी अदालतों में बदल गए।

भारत में सिर्फ एक महिला को लगी फांसी

रिपोर्ट के मुताबिक रतन बाई जैन आजादी के बाद देश में कानूनी फांसी पाने वाली एकमात्र महिला है। उसे तीन बच्चियों की हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 3 जनवरी 1955 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी। अभी तक कोई दूसरी महिला भारत में फांसी नहीं चढ़ी है।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 407 के तहत, निचली अदालत से मिली मौत की सजा को मंजूरी के लिए हाईकोर्ट भेजना जरूरी है। 2016 से 2025 के बीच हाईकोर्ट ने मौत की सजा के सिर्फ 9.77% मामलों में सजा बरकरार रखी।

निचली अदालत से मौत की सजा मिलने के बाद दोषी को तुरंत फांसी नहीं दी जा सकती। सत्र न्यायालय की सजा पर हाईकोर्ट की मंजूरी जरूरी है। इसके बाद दोषी सुप्रीम कोर्ट में अपील, समीक्षा याचिका और क्यूरेटिव याचिका दायर कर सकता है। वह राष्ट्रपति या राज्यपाल के पास दया याचिका भी लगा सकता है।

2016-25 के बीच 1,085 में से सिर्फ 106 मौत की सजा कायम

31 दिसंबर 2025 तक देश में कुल 574 लोग मृत्युदंड का इंतजार कर रहे थे। इनमें 24 महिलाएं थीं। उत्तर प्रदेश की शबनम को सात परिजनों की हत्या के लिए 2010 में मौत की सजा मिली। दया याचिकाएं भी खारिज हो चुकी हैं, पर अब तक फांसी नहीं दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने 2023 से 2025 के बीच किसी भी मामले में मौत की सजा की पुष्टि नहीं की।

547 दिन बाद रविता और प्रेमी को फांसी की सजा

पति की हत्या कर उसे सांप से डसवाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को वारदात के 547 दिन बाद मेरठ जिला कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है।

इससे पहले 14 अक्टूबर को नीले ड्रम मामले में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को भी फांसी की सजा सुनाई गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
यूपी के मेरठ में अक्टूबर में दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं और उनके साथियों को पति की हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई गई। इसके बाद सवाल उठ रहा…
 20 October 2026
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान जाने वाली नदियों का पानी रोकने के लिए जिन प्रोजेक्ट्स में तेजी लाई गई थी, उनका काम अब धीमा पड़ गया है। सरकार के दबाव…
 20 October 2026
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ दर्ज मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। दोनों पर आरोप है…
 20 October 2026
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि नए नियमों के तहत एयरलाइंस के किराए को सीधे कंट्रोल नहीं किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइंस मांग और उपलब्ध सीटों के हिसाब…
 20 October 2026
देशभर में आज दशहरा मनाया जाएगा। इंदौर में 111 फीट, कोटा और भोपाल में 105-105 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। रायपुर और उज्जैन में 101-101 फीट के पुतले जलाए…
 20 October 2026
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश हो रही है। दुनिया में ऐसी शक्तियां हैं, जो भारत को दबाना…
 19 October 2026
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत के मामले में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को कथित धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले…
 19 October 2026
नई दिल्ली: फोन के स्पीकर मोड पर संगीत सुनने या वीडियो देखने वाले लोगों से परेशान होने वाले रेलवे यात्रियों को राहत देने और इस बढ़ते उपद्रव को रोकने के…
 19 October 2026
नई दिल्ली: फ्रांस में राजधानी पेरिस सहित कई शहरों में महंगाई और शिक्षा क्षेत्र में बजट निवेश को लेकर लाखों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। यह प्रदर्शन अब उपद्रव…
Advt.