योगी आदित्यनाथ बोले- ‘ज्ञानवापी तो साक्षात विश्वनाथ है, मस्जिद कहना गलत’

Updated on 14-09-2024 03:37 PM

गोरखपुर।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (शनिवार) ज्ञानवापी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग ज्ञानवापी को मस्जिद कहते हैं, लेकिन वो साक्षात 'विश्वनाथ' ही हैं। सीएम योगी का यह बयान दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में आया।

सीएम आदित्यनाथ ने सुनाया शंकराचार्य का प्रसंग'

उन्होंने आदि शंकराचार्य से बात की शुरुआत की, जिसमें भगवान विश्वनाथ खुद को ज्ञानव्यापी बताते हैं। सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि जब आदि शंकर ज्ञान से परिपूर्ण होकर साधना के लिए केरल से होते हुए वाराणसी पहुंचे तो स्वयं भगवान ने उनकी परीक्षा ली। जब आदि शंकर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, तो भगवान विश्वनाथ ने एक सामान्य व्यक्ति के रूप में उनका मार्ग रोकने का प्रयास किया।

भगवान विश्वनाथ ने ली आदि शंकर की परीक्षा


जब आदि शंकराचार्य ने उसे रास्ते से हटने के लिए कहा था, तो उसने उन्हें अद्वैत सिद्धांत की याद दिलाई। इसमें वह ब्रह्म के अतिरिक्त संसार को माया बताते हैं। यह सुनकर शंकराचार्य समझ गए कि कोई सामान्य व्यक्ति नहीं है।

आदि शंकर पूछते हैं कि वह कौन है, जो उनके अद्वैत सिद्धांत के बारे में जानता है तो व्यक्ति कहता है कि आप जिस ज्ञानव्यापी की साधना के लिए काशी आए हैं। वह ज्ञानव्यापी मैं हूं, यानी मैं भी भगवान शिव हूं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
 इंदौर।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (बुधवार) दिल्ली में एनपीएस वात्सल्स योजना की शुरुआत की। इसी के साथ यह स्कीम देशभर में शुरू हो गई है। वित्तमंत्री ने…
 19 September 2024
अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पिछली वाईएसआरसीपी सरकार पर एक गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने एक पवित्र मिठाई यानी विश्व प्रसिद्ध…
 19 September 2024
 नई दिल्ली। आगरा-दिल्ली डाउन रेल रूट पर बुधवार रात हादसा हो गया। यहां कोयला लदी मालगाड़ी के 25 डिब्बे डिरेल हो गए। इनमें पांच डिब्बे अप रूट पर गिर गए। इससे…
 19 September 2024
 इंदौर।  भारत सरकार ने किसानों को बेहतर मूल्य और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव को कंट्रोल करने के लिए पीएम आशा योजना को जारी रखने की मंजूरी दी है।…
 19 September 2024
नई दिल्ली: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' (One Nation One Election) के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव में लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव…
 19 September 2024
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखी है। नड्डा की यह चिट्ठी एक तरह से खरगे के पीएम मोदी को…
 18 September 2024
नई दिल्ली: चीन के शंघाई शहर में सोमवार को ‘बेबिंका’ तूफान ने दस्तक दी जो पिछले 75 साल में शहर में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। इस तूफान के कारण जनजीवन…
 18 September 2024
नई दिल्ली: देश में एक देश एक चुनाव को आज मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए एक कमेटी बनाई गई थी जिसके चेयरमैन पूर्व राष्ट्रपति…
 17 September 2024
महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। संजय ने सोमवार को कहा, 'राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते…
Advt.