शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ पर FIR:कहा था- राहुल गांधी की जीभ काट लाओ, 11 लाख इनाम

Updated on 17-09-2024 02:04 PM

महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। संजय ने सोमवार को कहा, 'राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। उन्हें इसका इनाम मिलेगा, जो भी राहुल की जीभ काटेगा, उसे 11 लाख रुपए दिए जाएंगे।'

संजय ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में संविधान खतरे में होने का फर्जी नैरेटिव सेट कर वोट हासिल किए। आज वे आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस पिछड़े वर्ग, ओबीसी और आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहती है। बुलढाणा में संजय पर FIR दर्ज कर ली गई है।

राहुल गांधी पिछले दिनों अमेरिका दौरे पर थे। भारत में आरक्षण कब तक चलेगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था, "कांग्रेस तभी आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेगी, जब देश में सभी को समान अवसर मिलने लगेंगे। फिलहाल भारत में ऐसी स्थिति नहीं है।"

राहुल गांधी के इस बयान पर देशभर में उनका विरोध हुआ था। हालांकि, राहुल गांधी ने कहा था कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया।

राहुल ने कहा था- आरक्षण खत्म करने का अभी सही समय नहीं 

राहुल ने वॉशिंगटन डीसी में कहा था- कांग्रेस आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी, जब सही समय होगा। जब आप वित्तीय आंकड़ों को देखते हैं, तो आदिवासियों को 100 रुपए में से 10 पैसे मिलते हैं, दलितों को 100 रुपए में से 5 रुपए मिलते हैं और OBC को भी लगभग इतनी ही रकम मिलती है।

राहुल ने जातिगत जनगणना को लेकर भी कहा था- भारत के दलित, OBC, आदिवासी को उनका हक नहीं मिल रहा है। देश के 90% आबादी वाले OBC, दलित और आदिवासी इस खेल में ही नहीं हैं। जातिगत जनगणना यह जानने का आसान तरीका है कि निचली जातियां, पिछड़ी जातियां और दलित किस स्थिति में हैं।

संजय गायकवाड़ का बयान...

QuoteImage

महाराष्ट्र और देश में आरक्षण की मांग की आग लगी हुई है। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान में पिछड़े वर्ग, आदिवासियों और अन्य वर्गों को आरक्षण दिया था। लेकिन, राहुल गांधी ने विदेश जाकर कहा कि वे देश में आरक्षण खत्म करना चाहता हैं। उनका असली चेहरा सामने आ गया है।

QuoteImage

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वह विधायक की टिप्पणी का समर्थन नहीं करते। भाजपा राज्य में शिवसेना सरकार एक हिस्सा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
 इंदौर।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (बुधवार) दिल्ली में एनपीएस वात्सल्स योजना की शुरुआत की। इसी के साथ यह स्कीम देशभर में शुरू हो गई है। वित्तमंत्री ने…
 19 September 2024
अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पिछली वाईएसआरसीपी सरकार पर एक गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने एक पवित्र मिठाई यानी विश्व प्रसिद्ध…
 19 September 2024
 नई दिल्ली। आगरा-दिल्ली डाउन रेल रूट पर बुधवार रात हादसा हो गया। यहां कोयला लदी मालगाड़ी के 25 डिब्बे डिरेल हो गए। इनमें पांच डिब्बे अप रूट पर गिर गए। इससे…
 19 September 2024
 इंदौर।  भारत सरकार ने किसानों को बेहतर मूल्य और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव को कंट्रोल करने के लिए पीएम आशा योजना को जारी रखने की मंजूरी दी है।…
 19 September 2024
नई दिल्ली: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' (One Nation One Election) के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव में लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव…
 19 September 2024
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखी है। नड्डा की यह चिट्ठी एक तरह से खरगे के पीएम मोदी को…
 18 September 2024
नई दिल्ली: चीन के शंघाई शहर में सोमवार को ‘बेबिंका’ तूफान ने दस्तक दी जो पिछले 75 साल में शहर में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। इस तूफान के कारण जनजीवन…
 18 September 2024
नई दिल्ली: देश में एक देश एक चुनाव को आज मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए एक कमेटी बनाई गई थी जिसके चेयरमैन पूर्व राष्ट्रपति…
 17 September 2024
महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। संजय ने सोमवार को कहा, 'राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते…
Advt.