नई सरकार के बाद उम्मीद बढ़ी
22 फरवरी 2026 को हुए आम चुनाव के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की जीत हुई और तारिक रहमान के नेतृत्व में नई सरकार बनी। इसके बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों में यात्री कनेक्टिविटी को लेकर भी उम्मीदें बढ़ी हैं।भारत ने 27 जून से बांग्लादेशी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा जारी करना फिर शुरू किया था। ऐसे में दोनों देशों के बीच बंद यात्री ट्रेन सेवाओं को दोबारा शुरू करने की मांग भी तेज हो रही है।
अगर IGRM बैठक में सहमति बनती है, तो मैत्री एक्सप्रेस, बंधन एक्सप्रेस और मिताली एक्सप्रेस जैसी सेवाओं की बहाली से दोनों देशों के बीच यात्रियों की आवाजाही आसान हो सकती है।

