एनालॉग पनीर क्या होता है
वैसे तो पनीर दूध को फाड़ कर छेने से बनाया जाता है। लेकिन, एनालॉग पनीर एक कृत्रिम या आर्टिफिशियल डेयरी विकल्प है। यह देखने में, टेक्स्चर में या स्वाद में असली पनीर जैसा ही होता है। लेकिन इसे बनाने में एक छटांक दूध का भी उपयोग नहीं होता है। इसे वेजिटेबल ऑयल, स्टार्च और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन से बनाया जाता है। इसलिए इसे कोई-कोई नकली पनीर भी कहते हैं।

