ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा दुनिया के सामने आएंगे? पिता खामेनेई की अंतिम यात्रा में आने पर संशय
Updated on
29-06-2026 01:33 PM
तेहरान: ईरानी सरकार पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही है। अंतिम यात्रा 4 जुलाई को तेहरान से शुरू होगी और 9 जुलाई को उनको मशहद में दफनाया जाएगा। उनके जनाजे को कई शहरों से निकाला जाएगा और इसमें लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि ये साफ नहीं है कि उनके बेटे, मौजूदा सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अपने पिता को कंधे देने पब्लिक के बीच आएंगे या नहीं। मोजतबा को 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से पब्लिक में नहीं देखा गया है।
अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिकी फौजों ने हत्या कर दी थी। तेहरान में उनके घर को मिसाइलों से निशाना बनाया था। इस हमले के बाद दोनों पक्षों में लड़ाई शुरू हो गई और संघर्ष के बीच अली खामेनेई की जगह उनके बेटे को सुप्रीम लीडर चुना गया था। ईरानी अधिकारियों ने अब अपने पूर्व सुप्रीम नेता को भव्य अंतिम विदाई देने का फैसला किया है।
लंबे समय से नहीं दिखे हैं मोजतबा
28 फरवरी को हुए हमले में 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई भी घायल हो गए थे। उनको चेहरे का गंभीर चोट और पैर में घाव होने की बात सामने आई थी। उनके स्वास्थ्य पर कई तरह के दावे भी किए जाते रहे हैं। हालांकि ईरानी अफसरों ने कहा है कि मोजतबा स्वस्थ हैं और अपने कामकाज को अंजाम दे रहे हैं। उनके लिखित बयान मीडिया में आते रहे हैं।
रविवार को ईरान के नेशनल ज्यूडिशियरी वीक के मौके पर दिए गए ताजा बयान में मोजतबा खामेनेई ने न्यायपालिका को निर्देश दिया कि वे जून 2025 के युद्ध और फरवरी में शुरू हुए हालिया युद्ध के दौरान हुए अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। वे खुद कैमरे के सामने नहीं आए हैं इसलिए अली खामेनेई का अंतिम संस्कार पर दुनिया की नजर है।
मोजतबा पर्दे के पीछे से एक्टिव
ईरान के शीर्ष नेताओं के लिए ऐसे मौके (बड़े नेता का अंतिम संस्कार) अपनी एकजुटता दिखाने का जरिया रहे हैं। अली खामेनेई खुद सालों तक अपने पूर्ववर्ती रुहोल्लाह खुमैनी की याद में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होते रहे। बहुत से विश्लेषक मान रहे हैं कि अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए मोजतबा आ सकते हैं।
ईरानी अधिकारियों ने मोजतबा के बारे में कोई साफ संकेत नहीं दिया है। ऐसे में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि मोजतबाके स्वास्थ्य से जुड़े शुरुआती दावों के उलट हाल में आई रिपोर्टों से पता चलता है कि वह अमेरिका के साथ युद्धविराम की बातचीत पर्दे के पीछे से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
अफवाहों को दौर खत्म करने का मौका
विश्लेषकों का कहना है कि भीड़ के बीच आना मोजतबा की सुरक्षा के लिहाज से निश्चित ही जोखिम भरा होगा। ईरान फिलहाल नहीं चाहेगा कि वह अपने सुप्रीम नेता को लेकर रिस्क ले। हालांकि इसका एक दूसरा पहलू ये भी है कि मोजतबा की सार्वजनिक मौजदूगी उनकी सेहत को लेकर शक दूर कर देगी। साथ ही इससे इजरायल और अमेरिका को भी एक कड़ा संदेश भेजा जा सकेगा।
मॉस्को/कीव: यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच जंग के मैदान से भारत के लिहाज से अच्छी खबर आई है। रूसी वायुसेना के अत्याधुनिक फाइटर जेट सुखोई Su-35S ने बियॉन्ड…
काराकस: वेनेजुएला में बीते हफ्ते आए दो विनाशकारी भूकंपों से भारी तबाही मची है। जानमाल के भारी नुकसान के बाद वेनेजुएला के लोग इस सदमे से उबरने की कोशिश कर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को शांतिदूत के तौर पर पेश कर रहे हैं। दूसरी ओर देश के अंदर आम लोगों के…
तेहरान: अमेरिका के साथ हालिया दिनों में बढ़ी तनातनी के बीच ईरान ने साफ किया है कि होर्मुज स्ट्रेट पर उसका नियंत्रण बना रहेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने…
तेहरान: ईरानी सरकार पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही है। अंतिम यात्रा 4 जुलाई को तेहरान से शुरू होगी और 9 जुलाई…
इस्लामाबाद: भारतीय वायुसेना ने अपने सभी 36 राफेल लड़ाकू विमानों के मेंटेनेंस के लिए ब्रिज सपोर्ट टेंडर जारी किया है। इससे पाकिस्तान के उस दावे को धक्का पहुंचा है, जिसमें…
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अपने ईरानी समकक्ष से बातचीत की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस बातचीत…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार भारत के आतंकवाद को समर्थन देने के अपने पुराने दावे को दोहराया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आरोप लगाया है कि भारत पूरे क्षेत्र…