होर्मुज पर नहीं बन रही सहमति
ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी एक अहम मुद्दा होर्मुज जलडमरूमध्य है। होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की निगरानी और फीस लेने के मामले पर विवाद है। ईरान होर्मुज के मामले में पीछे हटने को राजी नहीं है। वहीं अमेरिका का कहना है कि वह होर्मुज स्ट्रेट को को बिना किसी फीस के दुनियाभर के जहाजों के लिए खुलवाकर रहेगा। इस पर दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं।होर्मुज स्ट्रेट फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ने वाला संकरा लेकिन महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। यह दुनिया के सबसे व्यस्त तेल व्यापार मार्गों में से है। इसी रास्ते से खाड़ी देशों से तेल और गैस जहाजों के जरिए दुनिया के बाकी हिस्से, खासतौर से भारत और एशियाई देशों में आता है। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के 28 फरवरी के हमलों के बाद शुरू हुए युद्ध के बाद ये समुद्री रूट बुरी तरह प्रभावित है।









