45 दिन में जड़े थे 5 शतक
वनडे वर्ल्ड कप 2019 का आयोजन इंग्लैंड में किया गया था। उस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने 45 दिन तक खेले गए उस वनडे वर्ल्ड कप में कुल 9 मुकाबलों में 5 शतक जड़े थे। इन 5 शतकों के दमपर टीम इंडिया सेमीफाइनल तक पहुंची थी। फैंस को उम्मीद है कि रोहित शर्मा एक बार फिर से इस सीरीज में अपने वर्ल्ड कप 2019 वाला फॉर्म दिखाएंगे। रोहित शर्मा का फॉर्म अभी भी कमाल का है। टी20 सीरीज में युवा खिलाड़ियों के फ्लॉप शो के बाद, अब वनडे सीरीज में भारतीय टीम की वापसी पूरी तरह से रोहित शर्मा, विराट कोहली और दुनिया के नंबर-1 तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के कंधों पर टिकी है।मिशन इंग्लैंड, वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 14 जुलाई 2026 – एजबेस्टन स्टेडियम, बर्मिंघम
- दूसरा वनडे: 16 जुलाई 2026 – सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
- तीसरा वनडे: 19 जुलाई 2026 – लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन









