Select Date:

सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या किया, जिसकी वजह से वीरेंद्र सहवाग ने लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट, कहा- आप जैसा कोई नहीं

Updated on 11-07-2026 12:43 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रकेट के लेजेंड सुनील गावस्कर ने बीते शुक्रवार यानी 10 जुलाई को अपना 77वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से तमाम शुभकामना और बधाई संदेश मिले। इस बीच पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के पोस्ट ने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने गावस्कर के बल्लेबाजी करने के दिनों को याद करते हुए दिल छू लेने वाली बात कही। वीरू ने याद किया किस तरह से लिटिल मास्टर वेस्टइंडीज के खूंखार गेंदबाजों का सामना बिना हेलमेट किया करते थे।

वीरेंद्र सहवाग ने सुनील गावस्कर के लिए किया पोस्ट

वीरेंद्र सहवाग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सुनील गावस्कर को बर्थडे विश किया। वीरू ने लिखा, 'सुनील गावस्कर बिना हेलमेट पहने खतरनाक तेज गेंदबाजों का डटकर सामना करते थे। लिली, रॉबर्ट्स, होल्डिंग, गार्नर, मार्शल। आजकल लोग नेट्स में बॉलिंग मशीनों के सामने प्रैक्टिस करते हैं और फिर भी हेलमेट को डबल-स्ट्रैप से कसकर बांधते हैं। अगर क्रिकेट एक फिल्म होती, तो सुनील गावस्कर 'शोले' होते। हैप्पी बर्थडे, सनी-भाई। आपने सिर्फ रन ही नहीं बनाए; आपने पूरी पीढ़ी को दिखाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं है।'

सहवाग का हाल ए दिल

वीरेंद्र सहवाग का पोस्ट सिर्फ एक बधाई संदेश नहीं है। ये उन करोड़ों क्रिकेट फैंस और क्रिकेटरों की आवाज है जिनको सुनील गावस्कर ने अपने खेल से प्रेरित किया है। गावस्कर को क्रिकेट का 'शोले' कहना ये दर्शाता है कि जिस तरह से अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की 'शोले' ने भारतीय सिनेमा की परिभाषा को बदल कर रख दिया वही काम लिटिल मास्टर ने अपने बल्ले से किया। इसके साथ ही उन्होंने युवा पीढ़ी को सुनील से सीखने की हिदायत भी दे दी।

सुनील गावस्कर के अद्भुत आंकड़े

सुनील गावस्कर का नाम क्रिकेट इतिहास के सबसे महान टेस्ट बल्लेबाजों में लिया जाता है। वह टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। अपने खेल से उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए रास्ते बनाए। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी गावस्कर को अपना आइडल मानते हैं। सुनील ने 1971 से लेकर 1987 तक भारतीय क्रिकेट की सेवा की, इस दौरान उन्होंने 125 टेस्ट मुकाबलों की 214 पारियों में 10,122 रन बनाए। जिसमें 34 शतक और 45 फिफ्टी शामिल थी। वहीं वनडे की 102 पारियों में उनके नाम 3092 रन हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रकेट के लेजेंड सुनील गावस्कर ने बीते शुक्रवार यानी 10 जुलाई को अपना 77वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से तमाम शुभकामना…
 11 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के हाथ से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने का मौका पहले ही निकल चुका है। अब नंबर-1 का कुर्सी भी खतरे में आ सकती है। आईसीसी…
 11 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। श्रंखला की शुरुआत 14 जुलाई से होने वाली है।…
 11 July 2026
ब्रेडी: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार यानी 10 जुलाई को ब्रेडी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले वनडे में आयरलैंड को 9 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज की इस…
 11 July 2026
लॉस एंजिल्स: बेल्जियम को 2-1 से हराकर स्पेन ने साल 2010 के बाद पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में…
 11 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और अब बारी है क्वार्टर फाइनल की, जहां 11 जुलाई को नॉर्वे और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों…
 08 July 2026
वैंकूवर: फीफा विश्व कप 2026 में स्विट्जरलैंड ने इतिहास रचते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्री क्वार्टर फाइनल के आखिरी मुकाबले में स्विट्जरलैंड की टक्कर कोलंबिया से…
 08 July 2026
नॉटिंघम: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 45वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। मंगलवार 7 जुलाई को धोनी का बर्थडे था। उन्होंने इंग्लैंड के नॉटिंघम स्थित ट्रेंट…
 08 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के प्री क्वार्टर फाइनल राउंड खत्म हो गए हैं। प्री क्वार्टर फाइनल का आखिरी मुकाबला स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच खेला गया। 48 टीमों…
Advt.