Select Date:

भुवनेश्नर को टीम में देख बहुत खुश हैं बॉलिंग कोच मोर्ने मॉर्कल, क्या आज ही खत्म होने वाला है सालों का इंतजार?

Updated on 17-10-2026 11:32 AM
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार का खेलना तय नजर आ रहा है। भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मॉर्कल ने टीम में भुवनेश्वर कुमार का स्वागत करते हुए कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए उनका अनुभव और प्रदर्शन टीम के युवा गेंदबाजी आक्रमण को जरूरी अनुभव और मजबूती प्रदान करेगा। बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के पांचवें टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मॉर्कल ने संकेत दिए कि बेंगलुरु में भुवनेश्वर खेलते दिख सकते हैं। ऐसा हुआ तो भुवी का लगभग 4 साल लंबा इंतजार खत्म हो सकता है।

मॉर्केल ने कहा, 'मुझे उनकी वापसी से बेहद खुशी है। उन्होंने आरसीबी के लिए असाधारण प्रदर्शन किया है, और मुझे लगता है कि उनका अनुभव युवा गेंदबाजी आक्रमण को काफी मजबूती देगा। इसलिए, उनकी वापसी शानदार है, और मैं इसके लिए उत्सुक हूं।'

वेस्टइंडीज को छोटे स्कोर पर नहीं रोक पा रहा भारत

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय गेंदबाज वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को छोटे स्कोर में रोकन में नाकाम रहे हैं। लगातार 200 रन का स्कोर बनाने के बावजूद टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ रही है। वहीं, भुवनेश्वर बेहद किफायती गेंदबाज हैं। ऐसे में उन्हें टीम में लाकर मैनजमेंट की कोशिश आखिरी और निर्णायक मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी।

इस सीरीज में जमकर बने हैं रन

पहले मैच में भारत ने 172 रनों का पीछा करते हुए 8 विकेट से आसान जीत हासिल की, वहीं रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत की गेंदबाजी की कमी सबसे सामने आ गई। वेस्टइंडीज ने 250 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 18.3 ओवरों में 252/4 रन बना लिए। तीसरे मैच में भारत ने शानदार वापसी करते हुए 223 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक डिफेंड किया। हालांकि, इस मैच में भी वेस्ट इंडीज ने 209/7 का स्कोर बनाया था। चौथे मैच में कैरिबियाई टीम ने कप्तान शाई होप के शतक के दम पर 247 रन का विशाल स्कोर बनाया और 24 रन से जीत हासिल की। सीरीज में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर हैं और बेंगलुरु में जीत हासिल करने वाली टीम ही सीरीज अपने नाम करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं मिली है। यशस्वी टीम…
 17 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है। अभी तक सीरीज के चार मैच हो चुके…
 17 October 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अगली महीने शादी के बंधन में बंधने वाली है। वह म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध के साथ 7 फेरे लेंगी। तेलंगाना के…
 17 October 2026
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार का खेलना तय नजर आ रहा है। भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मॉर्कल ने टीम में…
 17 October 2026
बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीरीज 2-2 से बराबर है और दोनों टीमों…
 17 October 2026
आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर में होनी है। इस बार मिनी ऑक्श होगा। उससे पहले 15 नवंबर को फ्रेंचाइजी को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी…
 17 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है। 4 नवंबर से दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज होगी। 15 को…
 16 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मैचों के बाद कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया है। तीसरे और चौथे मैच में उनकी…
 16 October 2026
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज और कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में दो शतक ठोक दिए हैं। होप के बल्ले से रांची के बाद हैदराबाद में शतकीय…
Advt.