अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव के पास इतिहास रचने का मौका
वैभव सूर्यवंशी की उम्र फिलहाल महज 15 साल और कुछ दिन है, जो प्रीटोरियस से लगभग 5 साल छोटे हैं। ऐसे में उनके पास साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए काफी समय है, लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए वह आगामी अफगानिस्तान सीरीज में ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।आईपीएल इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज वैभव का T20I में अब तक का उच्चतम स्कोर 81 रन है, जो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को, दूसरा 15 सितंबर को और तीसरा 17 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा। अगर वैभव इस सीरीज में एक भी शतक जड़ देते हैं, तो वे T20I इतिहास में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी (फुल मेंबर देश) बन जाएंगे।

