हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना की तारीफ से लेकर गेंदबाजों तक का किया जिक्र, कहा- मिडिल ऑर्डर को समय चाहिए
Updated on
04-09-2026 04:07 PM
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। ग्रुप ए के मुकाबले में भारत का सामना हांगकांग से हुआ। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भारत को 137 रनों के बड़े अंतर से जीत मिली। महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में जाने वाली भारत पहली टीम है। भारत ने पहले खेलते हुए 193 रन बनाने के बाद हांगकांग को 56 रनों पर समेट दिया।
जीत से कप्तान हरमनप्रीत कौर गदगद
भारत के लिए इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 124 रनों की पारी खेली लेकिन मध्यक्रम एक बार फिर नहीं चली। मैच में जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पोस्ट मैच प्रजेंटेसन में बात करते हुए कहा, 'मैं अच्छी बातों से शुरुआत करती हूं। स्मृति और शेफाली ने बहुत अच्छी बैटिंग की। मिडिल ऑर्डर की बात करें तो, हां, इसीलिए हम पहले बैटिंग करना चाहते थे ताकि हालात के हिसाब से ढल सकें। मकसद पिच पर समय बिताना और हालात को समझना था। फिर भी, एक टीम के तौर पर हम जो चाहते थे, यानी 200 के आसपास का स्कोर वह हासिल कर पाए और फिर हमारे बॉलर्स ने अपना काम बखूबी किया।'
हरमनप्रीत कौर से प्लेइंग इलेवन उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि हमारी तैयारी अच्छी है, लेकिन हमारे पास सोचने के लिए एक और दिन है कि क्या हम कुछ बदलना चाहते हैं या किसी और को जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं। फिलहाल तो सब ठीक है।'
स्मृति और दीप्ति के बारे में भी बोलीं
स्मृति मंधाना के साथ ही दीप्ति शर्मा के बारे में सवाल हुआ तो भारतीय कप्तान ने कहा- एक कप्तान के तौर पर मैं शुक्रगुजार हूं कि वे (स्मृति और दीप्ति) मेरे देश के लिए खेलती हैं। स्मृति को अहम पारियां खेलते और दीप्ति को लगातार कड़ी मेहनत करते देखना अच्छा लगता है।
हरमनप्रीत कौर को हांगकांग की टीम का जश्न मनाने का तरीका काफी पसंद आया। उन्होंने कहा- मुझे हांगकांग की एक बात बहुत अच्छी लगी और वह है उनके जश्न मनाने का तरीका। यह सीखने वाली बहुत अच्छी बात है। जब आप बहुत ज्यादा कॉम्पिटिटिव क्रिकेट खेलते हैं, तो खेल का मजा लेना भूल जाते हैं। वे मैदान पर हर पल का आनंद लेते हैं और यह हमारे लिए सीखने लायक बात है। जब आप कड़ा क्रिकेट खेल रहे हों, तब भी खेल का मजा लेते रहना जरूरी है।
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
नई दिल्ली: यूएस ओपन में रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में उतरे नोवाक जोकोविच का सफर पहले ही दौर में बेहद दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गया। अर्जेंटीना…
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…