अमेरिकी लेजर वेपन कितना ताकतवर ?
अमेरिकी सेना की ओर से यह हाई एनर्जी लेजर वेपन सिस्टम हासिल करने के लिए पहला उत्पादन का ठेका दिया गया है। अभी तक प्रोटोटाइप को बनाया गया था लेकिन अब बड़े पैमाने पर इसके उत्पादन की तैयारी है। इस सौदे के तहत कंपनी दर्जनों की तादाद में LOCUST X3 लेजर वेपन सिस्टम को आने वाले सालों में सप्लाई करेगी। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट का कहना है कि कंपनी इस साल के अंदर ही कुछ लेजर वेपन मुहैया करा देगी। उन्होंने कहा कि हम अपना उत्पादन बढ़ा रहे हैं।LOCUST X3 ड्रोन का उद्घाटन साल 2026 में हुआ था जो एक 30 किलोवाट क्लास का हाई एनर्जी लेजर वेपन सिस्टम है। यह लेजर वेपन ऐसे ड्रोन को मार गिराने के लिए बनाया गया है जो 600 किलो से ज्यादा वजन के होते हैं। हालांकि यह छोटे ड्रोन को भी मार गिराने में सक्षम है। विश्लेषकों का कहना है कि अब अमेरिकी सेना को ठीक वही हथियार मिलने जा रहा है जो उसे ईरान युद्ध में सख्त जरूरत है। अमेरिका ईरान से पिछले 6 महीने से जूझ रहा है लेकिन उसे बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। अमेरिका की इंटरसेप्टर मिसाइलें खत्म होने की कगार पर हैं और अब उसे इस लेजर वेपन से बड़ी उम्मीद है।

