अराघची-विटकॉफ की मीटिंग पर भड़के कट्टरपंथी
न्यूयॉर्क में हुई इस मुलाकात को लेकर तेहरान के कट्टरपंथी भड़के हुए हैं, जिसके बाद राष्ट्रपति पेजेश्कियान को दबाव का सामना करना पड़ रहा है। रूढ़िवादी और कट्टरपंथी नेताओं ने पेजेश्कियान को सुलह-सफाई वाले कदम न उठाने की चेतावनी दी है।राष्ट्रपति पेजेश्कियान को चेतावनी
ईरान के कट्टरपंथी अखबार कयहान ने लिखा, 'न्यूयॉर्क मुस्कराने और बातचीत करने की जगह नहीं है।' अखबार ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा को अमेरिका के अपराधों के लिए एक अदालत में बदल दिया जाना चाहिए। अखबार ने लिखा, इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान ऐसा कोई संकेत न जाए, जिसे दुश्मन ईरान की कमजोरी के तौर पर देख सके।IRGC से जुड़ी फार्स समाचार एजेंसी ने और भी कड़ा रुख अपनाया है और कहा कि पेजेश्कियान को न्यूयॉर्क जाना ही नहीं चाहिए था। रूढ़िवादी ईरानी नेता हुसैन कनानी-मोगदाम ने तर्क दिया कि ईरानी राष्ट्रपति की यात्रा का इस्तेमाल ट्रंप वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें कम करने के लिए करना चाहते हैं।

