Select Date:

UNSC में सुधार पर भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान आए साथ, UNGA के बीच G4 से आया बड़ा बयान

Updated on 24-09-2026 12:12 PM
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4 देशों- भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान- के विदेश मंत्रियों ने मुलाकात की है। इस बैठक में भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने G4 देशों के अपने समकक्षों के साथ UNSC में सुधार की संभावनाओं को लेकर UN में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।

UNSC में जल्द सुधार पर जोर

भारत के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, G4 देशों ने इस बात पर जोर दिया कि भू-राजनीतिक माहौल चुनौतीपूर्ण होने के चलते UNSC में सुधार की जरूरत आज पहले से कहीं ज्यादा है। G4 के मंत्रियों ने माना का UNSC का मौजूदा ढांचा अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपनी मुख्य जिम्मेदारी को प्रभावी ढंग से निभाने में असमर्थ है।

सुरक्षा परिषद के ढांचा हकीकत से दूर

बैठक में कहा गया कि आज UNSC के प्रतिनिधित्व, वैधता, विश्वसनीयता और असरदार होने पर सवाल उठ रहे हैं। इसका मुख्य कारण समूह का 8 दशक पुराना ढांचा है, जो आज की भू-राजनीतिक हकीकत को नहीं दिखाता है। इसे देखते हुए बैठक में जोर दिया गया कि UNSC में सुधार को जल्द से जल्द लागू करना बहुत जरूरी है, ताकि सुरक्षा परिषद अपने मकसद के लिए उपयुक्त हो और आज की भू-राजनीतिक हकीकत को सही ढंग से दिखा सके।

IGN ढांचे पर उठाए सवाल

बैठक में साल 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के दौरान UNSC में सुधार के संबंध में अंतर-सरकारी वार्ता (IGN) ढांचे में हुई चर्चाओं की समीक्षा भी की गई। G4 मंत्रियों ने IGN ढांचे पर सवाल उठाए और कहा कि 18 साल की गतिविधियों के बावजूद यह ढांचा UNSC में सुधार की दिशा में कोई ठोस नतीजा लाने में नाकाम रहा है।

उन्होंने पिछले IGN सत्र में टेक्स्ट आधारिक बातचीत शुरू होने से पहले बीच का रास्ता निकालने वाले प्रस्ताव (ब्रिजिंग प्रपोजल) को पेश किए जाने पर गंभीर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव में सदस्यता के विस्तार के पक्ष में मौजूद सदस्य देशों के स्पष्ट बहुमत की राय को ध्यान में नहीं रखा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.