Select Date:

चाय बेचकर हर महीने 9 लाख रुपये का टर्नओवर, दुकानदार बोला- नरेंद्र मोदी और एलन मस्क से मिलती है प्रेरणा

Updated on 26-10-2026 12:37 PM
नई दिल्ली: 10 रुपये की चाय बेचकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। काफी लोगों ने चाय के बड़े स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं स्टॉल या दुकान पर चाय बेचकर भी लोग हर महीने लाखों रुपये कमा रहे हैं। ऐसा ही एक दुकानदार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दुकानदार का दावा है कि वह चाय बेचकर हर महीने 8-9 लाख रुपये का कारोबार करता है। वीडियो में दुकानदार बताता है कि उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क से प्रेरणा मिलती है।

चाय बेचने वाले इस दुकानदार का इंस्टाग्राम पर मौजूद यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसे कंटेंट क्रिएटर आयुष गोस्वामी ने अपने अकाउंट आयुष स्टार्टअप (ayushstartup) पर पोस्ट किया है। शर्मा कैफे रेस्टोरेंट के नाम से चाय की दुकान चलाने वाले इस शख्स ने इस वीडियो में अपने कारोबार और सफलता के बारे में बताया है। उसका कहना है कि वह हर दिन करीब 3000 कप चाय बेचता है। उसने वीडियो में युवाओं को छोटे निवेश से कारोबार शुरू करने और अनुभव से सीखने की सलाह भी दी है।

हर दिन कितनी बिक्री?

आयुष गोस्वामी के साथ बातचीत में शर्मा कैफे रेस्टोरेंट के मालिक ने अपने कारोबार के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि उसकी दुकान पिछले 55-56 साल से चल रही है। दुकान के मालिक के मुताबिक, वह ग्राहकों को अच्छी चाय देने की कोशिश करते हैं। उनकी दुकान पर हर दिन करीब 3,000 कप चाय बिकते हैं। एक कप चाय की कीमत 10 रुपये है। इस हिसाब से चाय की बिक्री से रोजाना करीब 25,000 से 30,000 रुपये तक की रकम आती है।
अगर रोजाना की बिक्री 25,000 से 30,000 रुपये मानी जाए, तो 30 दिनों में यह रकम 7.5 लाख से 9 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। हालांकि, यह कारोबार की कुल बिक्री है, न कि शुद्ध मुनाफा। इसमें से चायपत्ती, दूध, चीनी, कर्मचारियों की सैलरी, दुकान का किराया, बिजली और दूसरे खर्च निकालने होंगे। दुकान के मालिक ने बताया कि उनके यहां करीब 30-35 लोग काम करते हैं। उन्होंने अपने कारोबार को अच्छा बिजनेस बताया।

मोदी और मस्क से क्यों मिलती है प्रेरणा?

बातचीत के दौरान आयुष गोस्वामी ने दुकानदार से पूछा कि क्या युवा कम पैसे लगाकर भी बड़ा कारोबार खड़ा कर सकते हैं? इस पर दुकानदार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कारोबारी एलन मस्क का उदाहरण दिया। उसने कहा कि हर व्यक्ति को नीचे से शुरुआत करके आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
दुकानदार के मुताबिक, नरेंद्र मोदी कभी चाय बेचते थे और आज देश के प्रधानमंत्री हैं। वहीं, एलन मस्क ने भी छोटे स्तर से शुरुआत की। वह एक सेल्समैन हुआ करते थे और आज कई बड़ी कंपनियों से जुड़े हैं। उसका कहना था कि कारोबार में सफलता पाने के लिए परिवार से बड़ी संपत्ति या पैसा मिलना जरूरी नहीं है। मेहनत, लगातार सीखने और सही दिशा में काम करने से भी आगे बढ़ा जा सकता है।

युवाओं को दी खास सलाह

चाय की दुकान के मालिक ने युवाओं को कारोबार शुरू करने के लिए छोटी रकम से शुरुआत करने की सलाह दी। उसके मुताबिक, शुरुआत में 10,000 रुपये, 20,000 रुपये या 50,000 रुपये जैसे छोटे निवेश के साथ रिस्क लेकर कारोबार की कोशिश की जा सकती है।
उसने कहा कि छोटे स्तर पर काम करने से कारोबार को समझने और गलतियों से सीखने का मौका मिलता है। शुरुआत में नुकसान भी हो सकता है, लेकिन इससे मिलने वाला अनुभव आगे काम आता है। उसके मुताबिक, कारोबार में अनुभव की अहम भूमिका होती है। इसलिए युवाओं को बड़ा निवेश करने से पहले छोटे स्तर पर शुरुआत करके बाजार, ग्राहकों और खर्चों को समझना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
 27 October 2026
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
 27 October 2026
इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ…
 27 October 2026
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
 27 October 2026
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन के टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल…
 27 October 2026
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 26 October 2026
नई दिल्ली: 10 रुपये की चाय बेचकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। काफी लोगों ने चाय के बड़े स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं स्टॉल या दुकान…
 26 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारत से बड़ी कमाई शुरू कर दी है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की…
Advt.