कैसे काम करती है कार?
यह एक सीट वाला बैटरी से चलने वाला इलेक्ट्रिक वाहन है। इसमें कई मोटर और प्रोपेलर लगे हैं, जो इसे हवा में उठने और संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह हवाई जहाज की तरह लंबे रनवे के बिना उड़ान भर सके। रवि की कंपनी Hapida Sky Private Limited इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। भविष्य में ऐसी तकनीक का इस्तेमाल दूरदराज के इलाकों में परिवहन और आपातकालीन सेवाओं के लिए किया जा सकता है।

