अमिताभ से बोलीं ट्रांसजेंडर डॉक्टर प्राची राठौड़ - मेरे जेंडर की वजह से लोग मुझे स्वीकार नहीं करते
Updated on
29-08-2026 12:43 PM
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इन दिनों दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग क्षेत्रों से आए कंटेस्टेंट अपनी जिंदगी और संघर्ष की कहानियां शेयर कर रहे हैं। हाल ही के एपिसोड में ट्रांसजेंडर डॉक्टर प्राची राठौड़ हॉट सीट पर पहुंचीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के सामने अपनी जिंदगी के उन मुश्किल दौर के बारे में बताया, जब उन्हें अपनी जेंडर पहचान की वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शो के दौरान अमिताभ बच्चनने प्राची से पूछा कि उनके जेंडर ट्रांजिशन के सफर में उन्हें किस तरह का सपोर्ट मिला। इस पर प्राची ने बताया कि बचपन से लेकर उस समय तक जब उन्होंने अपने परिवार को अपने ट्रांजिशन के बारे में बताया, उनके माता-पिता, भाई-बहन और परिवार के बाकी लोग उनके साथ थे। लेकिन बाद में उनके लिए इस बदलाव को स्वीकार करना मुश्किल हो गया।
ट्रांसजेंडर कम्युनिटी ने दिया परिवार जैसा साथ
प्राची ने बताया कि जब उन्हें अपने परिवार से वह स्वीकार्यता नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी, तब हैदराबाद की ट्रांसजेंडर कम्युनिटी ने उन्हें सहारा दिया। उन्होंने बताया कि हैदराबाद में छह 'हवेलियां' हैं, जहां ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग रहते हैं। प्राची खुद को इनमें से सबसे बड़ी हवेली की बेटी मानती हैं।
उन्हें भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में उनका साथ देंगे
उन्होंने कहा कि इस कम्युनिटी ने उन्हें पढ़ाई जारी रखने, जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। प्राची के मुताबिक, वहां के लोगों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में उनका साथ देंगे।
डॉक्टर बनने के बाद भी नौकरी के लिए करना पड़ा संघर्ष
प्राची ने अपनी जिंदगी की एक और बड़ी चुनौती के बारे में बात करते हुए बताया कि पढ़ाई पूरी करने और मेडिकल प्रोफेशन में आने के बाद भी उन्हें नौकरी हासिल करने में काफी दिक्कत हुई। उन्होंने कई जगह अपना रिज्यूमे भेजा, इंटरव्यू दिए और नौकरी पाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जेंडर पहचान उनके रास्ते में बार-बार आ गई।
'मैंने नौकरी पाने के लिए बहुत कोशिश की'
प्राची ने बताया, 'मैंने नौकरी पाने के लिए बहुत कोशिश की। रिज्यूमे भेजा, इंटरव्यू दिए और हर संभव प्रयास किया, लेकिन कहीं न कहीं मेरे जेंडर की वजह से लोग मुझे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे।'
अमिताभ बच्चन ने की प्राची की हिम्मत की तारीफ
प्राची की कहानी सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने उनकी हिम्मत और जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्राची की जिंदगी में कई मुश्किलें आईं, लेकिन उन्होंने कभी पीछे हटने का फैसला नहीं किया। उन्होंने अपनी जिंदगी में आए बदलावों को स्वीकार किया और लगातार आगे बढ़ती रहीं।
तमाम परेशानियों के बावजूद प्राची ने अपनी पढ़ाई पूरी की
अमिताभ बच्चन ने इस बात पर भी खुशी जताई कि तमाम परेशानियों के बावजूद प्राची ने अपनी पढ़ाई पूरी की और आज एक डॉक्टर के तौर पर लोगों का इलाज कर रही हैं। बिग बी ने प्राची को उनकी उपलब्धि के लिए दिल से बधाई दी।
'कौन बनेगा करोड़पति 18' के इस एपिसोड को खास बना दिया
प्राची की कहानी ने 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के इस एपिसोड को खास बना दिया। उनकी जिंदगी का सफर यह दिखाता है कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद अगर इंसान अपने लक्ष्य को लेकर मजबूत रहे तो आगे बढ़ने का रास्ता जरूर बनाया जा सकता है।
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…