कृति सेनन के बाद सेलिना जेटली के डीप-नेक ब्लाउज पर बवाल! राखी के वीडियो पर भड़के लोग- नाक कटवाकर मानेंगे
Updated on
29-08-2026 12:42 PM
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर संस्कृति और परंपरा के नाम पर जमकर 'मोरल पुलिसिंग' की गई। अब सेलिना जेटली की फ्लोरल साड़ी और लाल डीप-नेक ब्लाउज में रक्षा बंधन मनाते हुए फोटोज और वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने उनके पहनावे पर भी सवाल उठाए हैं।
रक्षा बंधन के मौके पर कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनकर नजर आने के बाद उनके आउटफिट को लेकर विवाद हुआ था जिसने बहुत आग पकड़ी थी। अब सबका ध्यान कृति से हटकर सेलिना जेटली की तरफ है। सेलिना जेटली ने रक्षा बंधन के मौके पर फ्लोरल साड़ी के साथ लाल डीप-नेक ब्लाउज पहना था, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी वीडियो सामने आने के बाद उनके पहनावे को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं और रक्षा बंधन के मौके पर एक्ट्रेसेज के आउटफिट को सेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है।
सेलिना जेटली के रक्षा बंधन लुक पर हुआ विवाद
सेलिना जेटली को लेकर यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब रक्षा बंधन के मौके पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में सेलिना अपने भाई के साथ रक्षाबंधन मनाती नजर आ रही थीं और इस दौरान उन्होंने फ्लोरल साड़ी के साथ लाल रंग का डीप-नेक ब्लाउज़ पहना हुआ था। वीडियो सामने आते ही उनके पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई और देखते ही देखते उनका रक्षाबंधन लुक विवाद का विषय बन गया।
ये मामला संस्कृति की चिंता नहीं, 'चुनिंदा ट्रोलिंग का बिजनेस मॉडल' है
सेलिना जेटली के मामले में सामने आई प्रतिक्रियाओं के बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने कृति सेनन और सेलिना जेटली के मामलों में कथित अंतर के लेकर सवाल उठाया। यूजर ने कहा कि कृति के लिए संस्कृति के अपमान से लेकर गाली-गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणियों तक का पूरा टूलकिट इस्तेमान किया गया, जबकि सेलिना के मामले में व तो वैसा हंगामा हुआ और न ही कोई बड़ा ट्रेंड देखने को मिला। पोस्ट में तर्क दिया गया कि शायद सेलिना को ट्रोल करने से उतनी 'रीच' नहीं मिलेगी और इसलिए ये मामला ज्यादा नहीं बढ़ा, जिसके जरिए यूजर्स ने इसे संस्कृति की चिंता के बजाय 'चुनिंदा ट्रोलिंग के बिजनेस मॉडल' और पाखंड से जोड़ दिया।
यूजर्स ने उठाए सेलिना जेटली के लुक पर सवाल
एक यूजर ने कहा, 'कृति सेनन के बाद, अब सेलिना जेटली भी कम कपड़े पहनकर रक्षाबंधन मना रही हैं। हिंदू त्योहार के लिए उनके पहनावे को देखिए; यह संस्कृति और परंपरा का अपमान है। क्लीवेज दिखना, बिंदी न लगाना, सैंडल पहनना, सिंदूर न लगाना, चूड़ियां/धागा न पहनना। ऐसा लगता है कि बॉलीवुड कभी नहीं सुधरेगा।'
बॉलीवुड की बार-बार की गलती पर भड़के लोग
एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए कहा, 'जब विवाद इतना बढ़ चुका है, तो बॉलीवुड बार-बार वही गलती क्यों करता है? त्योहार मनाना ठीक है, लेकिन हिंदू त्योहारों की परंपराओं और भावनाओं का सम्मान करना भी जरूरी है।' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'शायद वह रोजाना ऐसे ही कम कपड़े पहनकर रहती हैं। और यह उनके लिए सामान्य हो गया है! बॉलीवुड को सुधारना नामुमकिन है, दुश्मन देशों के लिए उनका प्यार दशकों पुराना है।' एक और कमेंट में लिखा है, 'अब सेलिना जेटली भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं: राखी बांधते समय उनके कपड़े देखिए। बॉलीवुड के कुछ घटिया लोगों ने हिंदू त्योहारों का मजाक उड़ाने की कसम खा रखी है...'
सेलिना जेटली ने भाई को याद कर लिखा भावुक पोस्ट
इन विवादों के बीच सेलिना जेटली ने रक्षा बंधन के मौके पर आपने भाई मेजर विक्रांत कुमार जेटली को याद करते हुए एक भावुक नोट शेयर किया। सेलिना ने लिखा, '#rakshabandhanspecial❤️ जब से मुझे 30 सितंबर 2024 को मेरे भाई, मेजर विक्रांत कुमार जेटली के बारे में खबर मिली है, तब से मैं खुद को बहुत दुखी महसूस कर रही हूं। तब से हर दिन एक बुरे सपने जैसा रहा है - उलझन, पुरानी यादें, PTSD, दुख, बचपन की छोटी-मोटी बहस और बेमतलब की लड़ाइयों के बारे में अजीब ख्याल, हमारी हंसी, हमारा प्यार, और मम्मी-पापा के गुजरने पर हमने एक-दूसरे को कैसे संभाला, ये सब याद आता है। 2024 के बाद से मैंने न तो उनकी आवाज सुनी है, न उन्हें देखा है और न ही उनसे मिली हूं। एक बहन के तौर पर मैंने जो कुछ भी मुमकिन था, वह सब किया है, चाहे कुछ भी कहा गया हो। वही तो मेरे सब कुछ हैं। मेरे बेटों के अलावा वही मेरा परिवार हैं। मैं हमेशा उनके साथ खड़ी हूं!!!!!!'
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड में ब्रालेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया…
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर…
कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' का खुलकर सपोर्ट किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के एक वर्ग से मिली-जुली से लेकर नेगिटिव प्रतिक्रिया…
वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज शनिवार 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में संबोधन करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर…
आमिर खान की हिट फिल्म 'गजिनी' से लेकर सलमान खान के साथ 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल फिल्मी पर्दे से काफी दूर हैं। असिन इंडस्ट्री…