टॉप 20 अमीरों ने गंवाए 60 अरब डॉलर, गौतम अडानी 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर

Updated on 07-09-2024 01:00 PM
नई दिल्ली: दुनियाभर के शेयर बाजारों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारी गिरावट आई। इससे दुनिया के टॉप 20 अमीरों की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई। उनकी नेटवर्थ करीब 60 अरब डॉलर कम हो गई। सबसे ज्यादा झटका दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क को लगा। टेस्ला, ट्विटर, स्पेसएक्स समेत कई कंपनियों को संभाल रहे मस्क की नेटवर्थ एक झटके में 13 अरब डॉलर कम हो गई। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस, मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग, गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के को-फाउंटर लैरी पेज और डेल कॉरपोरेशन के माइकल डेल की नेटवर्थ में 5 अरब डॉलर से अधिक गिरावट आई। सर्गेई ब्रिन ने 4.72 अरब डॉलर और एनवीडिया के जेंसन हुआंग ने 3.78 अरब डॉलर गंवाए।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिस मस्क 237 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं। वह 200 अरब डॉलर से ज्यादा नेटवर्थ वाले अकेले रईस रह गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 7.73 अरब डॉलर की तेजी आई है। बेजोस 195 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट (181 अरब डॉलर) तीसरे, जकरबर्ग (178 अरब डॉलर) चौथे, बिल गेट्स (157 अरब डॉलर) पांचवें, लैरी एलिसन (156 अरब डॉलर) छठे, वॉरेन बफे (145 अरब डॉलर) सातवें, स्टीव बाल्मर (140 अरब डॉलर) आठवें, लैरी पेज (137 अरब डॉलर) नौवें और सर्गेई ब्रिन (130 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं।

अंबानी-अडानी की नेटवर्थ


भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में शुक्रवार को 2.14 अरब डॉलर की गिरावट आई। वह 111 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर बने हुए हैं। रिलायंस के शेयरों में शुक्रवार को कारोबार के दौरान दो फीसदी के करीब गिरावट रही। इस बीच गौतम अडानी 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। उनकी नेटवर्थ में शुक्रवार को 1.57 अरब डॉलर की गिरावट आई और यह 99.6 अरब डॉलर रह गई। हालांकि वह अमीरों की लिस्ट में 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 15.3 अरब डॉलर की तेजी आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2024
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहले वंदे मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। उससे पहले रेलवे ने आज बड़ा फैसला लिया है। वंदे मेट्रो का…
 16 September 2024
नई दिल्ली: नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों ने उन बिल्डर्स के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू करने और उनकी संपत्ति जब्त करने का फैसला किया है, जिन्होंने प्राधिकरणों को अपना बकाया चुकाने…
 16 September 2024
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रही है। इसके लिए कंपनी ने देश की अग्रणी आईटी कंपनी इंफोसिस से…
 16 September 2024
नई दिल्ली: महंगाई ने दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका को लोगों को भी परेशान कर रखा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की एक-तिहाई आबादी के लिए घर…
 16 September 2024
नई दिल्ली: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बंधन बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस बैंक ने एफडी पर अधिकतम…
 16 September 2024
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी गिरावट आई है और देश में भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती की संभावना बढ़ गई है। माना जा रहा है…
 15 September 2024
नई दिल्ली: अगले हफ्ते 7 नए आईपीओ शेयर मार्केट में दस्तक दे रहे हैं। इनमें 2 आईपीओ मेन बोर्ड के और 5 आईपीओ एसएमई बोर्ड के हैं। वहीं अगले हफ्ते 14…
 15 September 2024
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सैमसंग, शाओमी और दूसरी कई स्मार्टफोन कंपनियों पर मिलीभगत का आरोप लगा है। यह आरोप भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की ओर से लगाया…
 15 September 2024
नई दिल्ली: सोने की कीमत पिछले कुछ दिनों से सरपट दौड़ रही है। इसके भाव आसमान पर चढ़ने लगे हैं। MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव 73 हजार रुपये प्रति…
Advt.