रेलवे ने बदला वंदे मेट्रो का नाम, पीएम नरेंद्र मोदी आज पहली ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Updated on 16-09-2024 04:38 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहले वंदे मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। उससे पहले रेलवे ने आज बड़ा फैसला लिया है। वंदे मेट्रो का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल कर दिया है। देश की पहले नमो भारत रैपिड रेल भुज से अहमदाबाद के बीच चलेगी। इससे पहले आरआरटीएस का नाम रैपिडएक्स से बदलकर नमो भारत किया गया था। देश की पहले नमो भारत ट्रेन दिल्ली से मेरठ के बीच चलेगी। इसका कुछ एक सेक्शन शुरू हो गया है। मोदी साथ ही छह वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल भुज और अहमदाबाद के बीच चलेगी।। इस ट्रेन का संचालन हफ्ते में 6 दिन ही होगा। हर सप्ताह रविवार को भुज से इसकी सेवा नहीं मिलेगी जबकि अहमदाबाद से इसकी सेवा शनिवार को नहीं मिलेगी। रास्ते में यह अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, समखियाली, हलवद, ध्रांगध्रा, विरमगाम, चांदलोडिया और साबरमती में रुकेगी। यह ट्रेन भुज से सुबह 05.05 बजे रवाना होकर अहमदाबाद सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन अहमदाबाद से शाम 05:30 बजे खुलेगी और रात में 11:10 बजे भुज पहुंचेगी।

कितना होगा किराया


वंदे मेट्रो ट्रेन अपनी इस यात्रा में 9 स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन का ठहराव हर स्टेशन पर औसतन 2 मिनट का रहेगा। यह ट्रेन 5 घंटे 45 मिनट में अपनी यात्रा पूरी करेगी। वंदे मेट्रो ट्रेन की किराया सूची भी जारी कर दी गई है। इसमें कम से कम किराया 30 रुपये का होगा। इस पर सुपरफास्ट सरचार्ज, रिजर्वेशन चार्ज, जीएसटी भी देय होगा। यदि आप इसमें 50 किलोमीटर की यात्रा करते हैं तो आपको 60 रुपये और जीएसटी एवं अन्य अप्लिकेबल चार्जेज देने होंगे। इससे ऊपर हर किलोमीटर पर 1.20 रुपये का मूल किराया बढ़ते जाएगा। इसे मुंबई में चलने वाले एसी सबअर्बन से भी सस्ता बताया जा रहा है।

रेल मंत्रालय ने कहा कि वंदे मेट्रो ट्रेन में 12 डिब्बे होंगे, जिसमें 1,150 यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी। वंदे मेट्रो ट्रेन भुज से रवाना होगी और 5.45 घंटे में 359 किमी की दूरी तय करके अहमदाबाद पहुंचेगी। यात्रियों के लिए इसकी नियमित सेवा 17 सितंबर से अहमदाबाद से शुरू होगी और पूरी यात्रा के लिए प्रति यात्री किराया 455 रुपये होगा। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि जहां अन्य मेट्रो ट्रेन केवल छोटी दूरी तय करती हैं, वंदे मेट्रो ट्रेन शहर के मध्य से परिधीय शहरों को जोड़ेंगी। वंदे मेट्रो 110 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति से चलती है। वंदे मेट्रो ट्रेन को टक्कर रोधी ‘कवच’ जैसी उन्नत सुरक्षा प्रणाली से सुसज्जित किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2024
नई दिल्ली: सब्जियों और ईंधन के दाम घटने के चलते अगस्त में थोक महंगाई दर चार महीने के निचले स्तर पर आ गई। होलसेल प्राइस इंडेक्स पर आधारित इंफ्लेशन अगस्त में…
 18 September 2024
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने सख्त मिजाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सड़कों का खराब रखरखाव करने वाली एजेंसियों एवं ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी…
 18 September 2024
नई दिल्ली: भारत का व्यापार घाटा अगस्त में रेकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया। सोने की खेप में उछाल से मासिक आयात में 3.4% की तेजी आई और यह $64.4 अरब…
 18 September 2024
नई दिल्ली: दिवालिया हो चुके कारोबारी अनिल अंबानी के लिए बड़े दिनों बाद गुड न्यूज आई है। उनकी कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने अपना अधिकांश कर्ज चुका दिया है जबकि रिलायंस पावर…
 18 September 2024
गांधीनगर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी में इंटरेस्ट दिखाना विकल्प नहीं बल्कि दुनिया की मजबूरी है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या से धरती के वजूद…
 18 September 2024
नई दिल्ली: लेबनॉन में पेजर ब्लास्ट में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं जबकि 3,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस पेजर की कहानी भी अजीब है। अमूमन…
 16 September 2024
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहले वंदे मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। उससे पहले रेलवे ने आज बड़ा फैसला लिया है। वंदे मेट्रो का…
 16 September 2024
नई दिल्ली: नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों ने उन बिल्डर्स के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू करने और उनकी संपत्ति जब्त करने का फैसला किया है, जिन्होंने प्राधिकरणों को अपना बकाया चुकाने…
 16 September 2024
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रही है। इसके लिए कंपनी ने देश की अग्रणी आईटी कंपनी इंफोसिस से…
Advt.