भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे के बाघ की दहाड़ सुनाई दी और उसे क्षेत्र में देखा भी गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाघ पास के एक निजी फार्महाउस की बाउंड्री के अंदर जाता दिखाई दिया। घटना का वीडियो भी स्थानीय लोगों ने रिकार्ड किया है।