भोपाल : नकली एनसीईआरटी किताबों के मुद्दे पर कांग्रेस ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
Updated on
27-06-2026 02:34 PM
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और एनसीईआरटी पर निशाना साधते हुए राष्ट्रपति को पत्र भेजा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाय केवल चेतावनी जारी कर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है।
बाजार में नहीं मिल रहीं मूल किताबें
उन्होंने कहा कि जब देश की प्रमुख शैक्षणिक संस्था को स्वयं अपनी पुस्तकों की पायरेसी को लेकर चेतावनी जारी करनी पड़ रही है, तो यह शिक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। उनका आरोप है कि समय पर मूल पुस्तकें उपलब्ध नहीं होने से नकली प्रकाशकों और कालाबाजारी करने वालों को बढ़ावा मिला है, जिससे अभिभावकों और विद्यार्थियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने राष्ट्रपति से पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
अभिभावकों में नाराजगी, कड़ी कार्रवाई की मांग
कांग्रेस के अनुसार अभिभावकों में इस मुद्दे को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि निजी स्कूलों की फीस, निर्धारित दुकानों से किताबें खरीदने की मजबूरी और बढ़ते शैक्षणिक खर्च के बीच नकली पुस्तकों का कारोबार नई समस्या बन गया है। कई अभिभावकों ने शिक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की है।
कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और एनसीईआरटी पर निशाना साधते हुए राष्ट्रपति को पत्र भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाय केवल चेतावनी जारी कर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है।
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…