विवियन ली को क्रिटिक्स ने फिल्म की सफलता की वजह बताया
'गॉन विद द विंड' के रिलीज होने तक दुनिया के अन्य हिस्सों में लोग उन्हें कम जानते थे। इस फिल्म के लिए क्रिटिक्स ने कहा, 'कला और प्रकृति ने उन्हें इस भूमिका के लिए इतनी खूबसूरती से गढ़ा है कि इस भूमिका में किसी अन्य एक्ट्रेस की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने माना कि फिल्म की सफलता काफी हद तक ली की शानदार कास्टिंग के कारण थी।









