Select Date:

दिल्ली प्रोटेस्ट की चिंगारी भोपाल तक पहुंची... महिलाओं का हल्ला बोल, बोलीं- बंदिशें नहीं, सुरक्षा चाहिए

Updated on 03-10-2026 03:05 PM

भोपाल। महिलाएं शाम को घर से बाहर न निकलें, सुनसान रास्तों से बचें या कपड़ों को लेकर सतर्क रहें... सुरक्षा के नाम पर ऐसी बंदिशें आखिर महिलाओं पर ही क्यों लगाई जाती हैं? इसी सवाल के साथ शुक्रवार शाम 300 से ज्यादा महिलाएं और युवतियां सड़क पर उतरीं। उन्होंने कमला पार्क से गैमन मॉल तक पैदल मार्च निकाला।

इस मार्च में बेटियों के साथ उनकी मां भी शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बंदिशें महिलाओं पर लगाने के बजाय पुरुषों की सोच बदलने और शहर को सुरक्षित बनाने की जरूरत है।

संयोजक बोलीं- बेटों की सोच सुधारने की जरूरत

प्रदर्शन की संयोजक विदुषी ने कहा कि हमसे शाम 6-7 बजे के बाद पार्क या दूसरी जगहों पर नहीं जाने को कहा जाता है। सवाल यह है कि पाबंदी हमेशा लड़कियों पर ही क्यों लगाई जाती है? हमें घर में रोकने के बजाय लड़कियों पर भद्दे कमेंट करने वालों की सोच बदलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बेटियों पर पाबंदी लगाने की नहीं, बल्कि बेटों की सोच सुधारने की जरूरत है। गलत कमेंट करने वालों को अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। मार्च के दौरान महिलाओं ने नारे भी लगाए। उन्होंने कहा- हमें डर में जीना नहीं, अपने हक से झुकना नहीं।

समाज नहीं सुधरा तो और प्रदर्शन होंगे

एक प्रदर्शनकारी ने मीडिया को बताया कि दिल्ली में हो रहे आंदोलन की चिंगारी भोपाल और अन्य जिलों तक पहुंच चुकी है। महिलाओं और युवतियों पर भद्दे कमेंट किए जाते हैं। छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं। इसके बाद भी पाबंदी हम पर ही लगाई जाती है।

उन्होंने कहा कि पुरुष समाज में सुधार किए जाने की कोई मांग नहीं उठती है। इसलिए भोपाल में महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया है। जब तक समाज में सुधार नहीं आता, तब तक आगे अन्य जिलों में भी प्रदर्शन किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
भोपाल। बालाघाट के जिन आदिवासी इलाकों में कुपोषण और बीमारी से बच्चों की मौत के मामले सामने आए हैं, वहां अब बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। सरकार…
 03 October 2026
भोपाल, प्रदेश के सरकारी और निजी सेक्टर में काम करने वाले करीब 50 लाख श्रमिकों को एक अक्टूबर से 6 रुपए प्रतिदिन के मान से बढ़ा हुआ परिवर्तनशील महंगाई भत्ता दिया…
 03 October 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा से जुड़े आउटसोर्स व्यवसायिक शिक्षकों को अब कोई नई कम्पनी सेवा से नहीं हटा पाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी करते…
 03 October 2026
भोपाल। शहर में नोटरी व्यवस्था को लेकर एक शिकायत ने निगरानी और नियमन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता अधिवक्ता लालचंद भारके का दावा है कि भोपाल में करीब…
 03 October 2026
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को भोपाल में गोपालकों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह सुबह 11 बजे भेल दशहरा मैदान में सबसे पहले पुलिस की…
 03 October 2026
भोपाल। महिलाएं शाम को घर से बाहर न निकलें, सुनसान रास्तों से बचें या कपड़ों को लेकर सतर्क रहें... सुरक्षा के नाम पर ऐसी बंदिशें आखिर महिलाओं पर ही क्यों…
 03 October 2026
भोपाल। राजधानी के वीआइपी इलाके में चोरों ने अब भाजपा विधायक के सरकारी आवास को निशाना बनाया है। टीटी नगर के 45 बंगला क्षेत्र में शिवपुरी जिले के पिछोर से…
 03 October 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपालक सम्मेलन में राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सहकारिता और पशुपालन को मुख्य जरिया बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में…
 03 October 2026
 भोपाल। भोपाल के आयकर अधिकारी संतोष निगम ने वैदिक काल से लेकर अब अलग-अलग समय में लगने वाले टैक्स पर एक किताब लिखि है। किताब का नाम है टैक्सेशन जर्नी…
Advt.