'मुझ पर जो दबाव था, वो अरिजीत पर नहीं था', अभिजीत सावंत ने बताया 21 साल पहले 'इंडियन आइडल' के बाद क्या हुआ
Updated on
26-09-2026 01:30 PM
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभिजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्होंने यह शो जीता था, तो उनके शर्मीले स्वभाव और 'मोहब्बतें लुटाऊंगा' गाने ने धूम मचा दी थी। पॉपुलैरिटी इतनी थी कि इसके ठीक बाद आए एक और शो 'फेम गुरुकुल' में नजर आए अरिजीत सिंह भी तब फीके थे। आज अभिजीत सावंत 44 साल के हैं और सिंगिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। जबकि अरिजीत सिंह की पॉपुलैरिटी देश से आगे बढ़कर दुनियाभर में है। लेकिन एक वक्त वह भी था जब अरिजीत 10 साल लाइमलाइट से दूर थे।
हाल ही 'फिल्मज्ञान' से बातचीत में अभिजीत सावंत कहते हैं, 'यह तकदीर की बात है। मैं तब अरिजीत से कहीं ज्यादा पॉपुलर था। अरिजीत 2005 के बाद लाइमलाइट से दूर रहे। उन्होंने इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर और प्रोग्रामर के तौर पर काम किया। हालांकि, 'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' ने उनके करियर को पूरी तरह बदल दिया।'
2005 में अभिजीत सावंत थे अरिजीत सिंह से ज्यादा पॉपुलर
अभिजीत सावंत ने याद किया कि 2005 में जब दोनों सिंगर्स ने रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखा, तब दोनों की पॉपुलैरिटी में काफी अंतर था। 'इंडियन आइडल' का पहला सीजन जीतने के बाद अभिजीत घर-घर में पहचाने जाने लगे थे और उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली, जबकि अरिजीत सिंह 'फेम गुरुकुल' में हिस्सा लेने के बावजूद शो के बाद लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहे।
'फेम गुरुकुल' में काजी तौकीर को मिली थी बेशुमार पॉपुलैरिटी
'फेम गुरुकुल' में अरिजीत सिंह के साथ काजी तौकीर भी नजर आए थे, जो इस वक्त बिग बॉस के घर में नजर आ रहे हैं। शो के विनर काजी तौकीर बने और उस वक्त उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी। अरिजीत को उस समय काजी जितनी पहचान नहीं मिल पाई थी। बाद में अरिजीत ने म्यूजिक इंडस्ट्री में काम जारी रखा और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई।
करीब 10 साल तक लाइमलाइट से दूर रहे अरिजीत सिंह
अभिजीत ने बताया कि कैसे अपने-अपने शो के बाद उनके करियर ने बिल्कुल अलग मोड़ लिए। अभिजीत ने कहा, '2005 के बाद अरिजीत लाइमलाइट से दूर रहे। कम से कम 10 साल तक, इसे आप एक तरह से छिपा हुआ वरदान कह सकते हैं। वे म्यूजिक स्टूडियो जाते रहे और सभी बड़े म्यूज़िक कंपोजर्स के साथ काम किया, लेकिन सिंगर के तौर पर नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर और प्रोग्रामर के तौर पर।' सिंगर ने आगे कहा, 'उन्होंने फिर से शुरुआत की और अपना सफर नए सिरे से शुरू किया; उस समय उन्हें कोई नहीं जानता था।'
मुझपर जो दबाव था, वो अरिजीत पर नहीं
इसके बाद अभिजीत ने बताया कि उस समय उनकी पॉपुलैरिटी अरिजीत से कहीं ज्यादा थी। उन्होंने कहा, 'अगर आप उस समय उनकी और मेरी तुलना करें, तो मैं बहुत पॉपुलर था, लेकिन वे नहीं थे। इसलिए, मुझ पर जो दबाव था, वह उनके दबाव से बिल्कुल अलग था।'
म्यूजिक इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे काम करते रहे अरिजीत
अभिजीत ने बताया कि बड़ा ब्रेक मिलने से पहले अरिजीत ने कई साल म्यूजिशियंस के साथ काम किया। हालांकि, अरिजीत ने पहले 'मर्डर 2' का गाना 'दिल संभल जा जरा' गाया था, लेकिन 'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' ने उनकी जिंदगी बदल दी। अभिजीत ने कहा, 'तुम ही हो ने अरिजीत को अरिजीत सिंह बनाया और किसी भी सिंगर को ऐसा गाना मिलना, यह सब किस्मत की बात थी।'
हर आर्टिस्ट का अपना अलग सफर होता है
'इंडियन आइडल 1' के विनर ने इस बारे में भी बात की कि कैसे दर्शक अक्सर आर्टिस्ट्स को उनकी दिख रही सफलता के आधार पर जज करते हैं। उन्होंने कहा, 'दर्शकों की एक कमी यह है कि हम सफल व्यक्ति की तो तारीफ करते रहते हैं, लेकिन जिनके बारे में ज्यादा नहीं जानते, उनमें कमियां निकालते रहते हैं। बात बस इतनी ही नहीं है। हर किसी का अपना सफर होता है। हर कोई अपना काम करने और अपनी जिंदगी जीने की पूरी कोशिश कर रहा है। उन्हें करने दें।'
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…