Select Date:

'2 घंटे पहले उनसे हाथ मिलाया', मुश्ताक खान के निधन से पहले मिलकर लौटे थे राजपाल यादव, अनुपम खेर ने बताई आखिरी कॉल

Updated on 25-09-2026 01:15 PM
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल के थे। उनके बिजनेस पार्टनर ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया, 'गुरुवार शाम करीब 7 बजे उनका निधन हो गया। उन्हें पहले लंग कैंसर हुआ था और वे ठीक भी हो गए थे। हालांकि, आठ दिन पहले कैंसर फिर से लौट आया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह कैंसर का आखिरी स्टेज था।'

एक्टर के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच, दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी वीडियो शेयर कर बताया है कि कुछ दिन पहले ही उनकी मुश्ताक से बात हुई थी। वहीं, राजपाल यादव ने तो कहा कि वो 2 घंटे पहले ही उनसे मिलकर आ रहे हैं।

राजपाल यादव बस 2 घंटे पहले मिले

राजपाल यादव ने भी कहा कि वो मुश्ताक खान से मिलने गए थे। उन्होंने X पर लिखा, 'आज दोपहर मैं मुश्ताक भाई से मिलने गया था, उनसे बात हुई, उन्होंने मुझे देखा, मुझसे हाथ भी मिलाया और वे हमारी सारी बातें सुन रहे थे और उन पर प्रतिक्रिया भी दे रहे थे। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि जिस व्यक्ति से मैं सिर्फ दो घंटे पहले मिला था, जिससे मैंने हाथ मिलाया था, वह अब हमारे बीच नहीं रहे। हम सब ईश्वर के फैसले के आगे सिर झुकाते हैं। मुश्ताक भाई हमेशा से एक लोकप्रिय व्यक्ति और अभिनेता रहे हैं, हैं और रहेंगे। बहुत भारी मन से, मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।'

अनुपम खेर हुए भावुक

अनुपम खेर ने वीडियो में कहा, 'अभी-अभी मुश्ताक खान के जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके साथ कई फिल्मों में साथ काम किया, फिर अपने-अपने रास्ते चल पड़े लेकिन उनके साथ बिताए दिन हमेशा याद रहेंगे। बहुत सहज थे, शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर, उन्हें कभी गुस्से में नहीं देखा, पिछले चार-पांच साल से उनके बेटे मोहसिन से लगातार बात होती है। मोहसिन जब नया काम करते थे, मैं उनसे हर बार पूछता था आपके वालिद साहब कैसे हैं।'


आज थोड़ी देर पहले मोहसिन से बात हुई। मुझे यकीन है बीमारी के आखिरी दिनों में उन्होंने मुश्ताक साहब का बहुत ख्याल रखा होगा। मुश्ताक साहब से कुछ महीने पहले बात हुई, बड़ी बेबाकी से बात करते थे। मुश्ताक साहब के साथ काम करना, आपका अपनापन हमेशा याद रहेगा। पूरे परिवार को मेरी संवेदनाएं।
अनुपम खेर, एक्टर

मुश्ताक खान की फिल्में


कई दशकों से हिंदी फिल्मों में एक जाना-माना चेहरा रहे खान ने कैरेक्टर एक्टर के तौर पर काफी काम किया। वे कई स्टार्स के साथ नजर आए और 'राउडी राठौर' और 'हेरा फेरी' (2000) जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए पहचाने गए।

मुश्ताक खान का फेमस डायलॉग

वे हाल की फिल्मों जैसे 'गदर 2', 'बधाई दो' और 'स्त्री 2' का भी हिस्सा रहे। फिल्मों के अलावा उन्होंने टेलीविजन पर भी काम किया, जहां वे 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसे शो में नजर आए। उनकी सबसे यादगार परफॉर्मेंस में से एक थी अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के साथ 'वेलकम' (2007) फिल्म में उनका रोल, जिसमें उनका डायलॉग 'मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था। एक दिन उदय भाई...' काफी मशहूर हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.