लिवर ट्रांसप्लांट तो हो गया, पर नहीं छूट रही शराब की आदत? जानिए स्टडी के चौंकाने वाले ये आंकड़े, क्या है खतरा
Updated on
05-10-2026 12:00 PM
नई दिल्ली: लिवर ट्रांसप्लांट के बाद अगर मरीज दोबारा शराब पीने लगता है तो उसकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। भारत में लिवर ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीजों को लेकर हुई नई समीक्षा में सामने आया है कि करीब 10 फीसदी मरीज ट्रांसप्लांट के बाद दोबारा शराब पीना शुरू कर देते हैं। इससे मौत का खतरा करीब तीन गुना तक बढ़ सकता है। यह समीक्षा सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एंड पैंक्रियाटिको-बिलियरी साइंसेज के प्रोफेसर और सीनियर कंसलटेंट डॉ. आशीष कुमार और प्रवीण शर्मा ने की है।
नया लिवर मिलता है, शराब की लत नहीं जाती: करंट हेपेटोलॉजी रिपोर्ट्स में प्रकाशित इस समीक्षा का मुख्य संदेश है कि लिवर ट्रांसप्लांट से खराब अंग को बदला जा सकता है, लेकिन शराब की लत खत्म नहीं होती। इसलिए ट्रांसप्लांट के बाद मरीज का शराब से पूरी तरह दूर रहना और जरूरत पड़ने पर नशामुक्ति उपचार लेना बेहद जरूरी है। लगातार शराब पीने से नए लिवर में फैट जमा होने, सूजन और फाइब्रोसिस की प्रक्रिया तेज हो सकती है।
लिवर ट्रांसप्लांट मरीजों पर सर्वे।
इससे मौत का खतरा 3 गुना बढ़ सकता है।
मौत सिर्फ लिवर खराब होने से नहीं
स्टडी में है कि शराब दोबारा शुरू करने के बाद बढ़ने वाली मौतों की वजह सिर्फ लिवर की बीमारी नहीं होती। समीक्षा के अनुसार, लंबे समय में अतिरिक्त मौतों का बड़ा हिस्सा हृदय संबंधित बीमारियों और कैंसर जैसी वजहों से भी जुड़ा पाया गया है।
भारत में स्थिति पश्चिमी देशों से बेहतर
समीक्षा में भारत और पश्चिमी देशों के आंकड़ों में भी अंतर सामने आया है। भारत में ट्रांसप्लांट के बाद शराब दोबारा शुरू करने की रिपोर्ट की गई दर करीब 9-10% है, जबकि पश्चिमी देशों की कुछ स्टडी में यह 22-26% तक रही है। मरीज की निगरानी हो तो शराब दोबारा शुरू करने का खतरा कम किया जा सकता है।
देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कल उपचुनाव होगा। इसमें पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की दो-दो विधानसभा सीटें शामिल हैं। वहीं पुडुचेरी में एक विधानसभा…
6 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुडुचेरी की एक विधानसभा सीट और असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे।…
नई दिल्ली: लिवर ट्रांसप्लांट के बाद अगर मरीज दोबारा शराब पीने लगता है तो उसकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। भारत में लिवर ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीजों को…
नई दिल्ली: दिल्ली में पिछले तीन दिनों से चल रहा प्रदर्शन पहली नजर में भले ही चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन दिखता हो, लेकिन इसके पीछे…
सौरभ सिन्हा, नई दिल्ली: भारत का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट, दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अगले चार सालों में इंटरनेशनल ट्रैफिक में 50% से ज्यादा बढ़ोतरी की तैयारी कर रहा…
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। जिसमें कई महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। दावा किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी महिलाओं को अपत्तिजनक तरीके से छूता है।…
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की एक महिला को पकड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने LoC पार कर भारतीय सीमा…
IIT-JEE 2026 में भी IIT बॉम्बे टॉपर्स की पहली पसंद रहा। टॉप-100 में 68 और टॉप-500 तक रैंक पाने वाले 183 छात्रों ने IIT बॉम्बे में दाखिला लिया। यह जानकारी…
असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके के एक नाइटक्लब में गुरुवार देर रात महिला से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया। आरोप है कि बाउंसरों ने महिला को कपड़े…