केंद्र सरकार ने बदला पोर्ट ब्लेयर का नाम, अब कहलाएगा 'श्री विजयपुरम', गृह मंत्री अमित शाह ने दी जानकारी

Updated on 13-09-2024 06:46 PM
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया है। अंडमान-निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नया नाम 'श्री विजयपुरम' होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके ये जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में बताया कि पोर्ट ब्लेयर का नाम क्यों बदला गया। अमित शाह ने कहा कि देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है।

अमित शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी


गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है। इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है। यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा मां भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।

पोर्ट ब्लेयर का इतिहास


पोर्ट ब्लेयर की कहानी ब्रिटिश औपनिवेशिक काल से शुरू होती है। ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1789 में बंगाल की खाड़ी में रणनीतिक उपस्थिति के लिए यहां बस्ती बसाई थी। शुरुआत में, अंग्रेजों ने यहां अपराधियों और कैदियों को रखा। पोर्ट ब्लेयर में सेलुलर जेल, जिसे काला पानी के नाम से भी जाना जाता है। इसे 1896 से 1906 के बीच बनाया गया था। इस जेल में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को रखा गया था।

जब जापान ने किया था पोर्ट ब्लेयर पर कब्जा


द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानियों ने पोर्ट ब्लेयर पर कब्जा कर लिया था। पोर्ट ब्लेयर में नेताजी स्टेडियम है, जिसे नेताजी क्लब के नाम से भी जाना जाता है। इस क्लब का दौरा नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1943 में किया था, जहां उन्होंने पहली बार आजाद भारत में तिरंगा फहराया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
 इंदौर।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (बुधवार) दिल्ली में एनपीएस वात्सल्स योजना की शुरुआत की। इसी के साथ यह स्कीम देशभर में शुरू हो गई है। वित्तमंत्री ने…
 19 September 2024
अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पिछली वाईएसआरसीपी सरकार पर एक गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने एक पवित्र मिठाई यानी विश्व प्रसिद्ध…
 19 September 2024
 नई दिल्ली। आगरा-दिल्ली डाउन रेल रूट पर बुधवार रात हादसा हो गया। यहां कोयला लदी मालगाड़ी के 25 डिब्बे डिरेल हो गए। इनमें पांच डिब्बे अप रूट पर गिर गए। इससे…
 19 September 2024
 इंदौर।  भारत सरकार ने किसानों को बेहतर मूल्य और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव को कंट्रोल करने के लिए पीएम आशा योजना को जारी रखने की मंजूरी दी है।…
 19 September 2024
नई दिल्ली: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' (One Nation One Election) के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव में लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव…
 19 September 2024
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखी है। नड्डा की यह चिट्ठी एक तरह से खरगे के पीएम मोदी को…
 18 September 2024
नई दिल्ली: चीन के शंघाई शहर में सोमवार को ‘बेबिंका’ तूफान ने दस्तक दी जो पिछले 75 साल में शहर में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। इस तूफान के कारण जनजीवन…
 18 September 2024
नई दिल्ली: देश में एक देश एक चुनाव को आज मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए एक कमेटी बनाई गई थी जिसके चेयरमैन पूर्व राष्ट्रपति…
 17 September 2024
महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। संजय ने सोमवार को कहा, 'राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते…
Advt.