LCA (तेजस) मार्क-1A का क्या स्टेटस
एयरफोर्स को अपनी कम होती फाइटर स्क्वॉड्रन के बीच LCA मार्क-1A फाइटर जेट का इंतजार है। इसमें पहले ही करीब 2 साल की देरी हो चुकी है। ये एयरफोर्स को कब मिलने शुरू होंगे, इस पर HAL के सीएमडी के. रवि ने कहा कि सिस्टम को एक साथ जोड़ने (इंटीग्रेशन) से जुड़ी कुछ समस्याओं को अभी सुलझाना बाकी है। रडार से जुड़ी कुछ समस्याएं भी हैं, जिन्हें दूर करना है। इसके अलावा, सिस्टम के इंटीग्रेशन से जुड़े कुछ टेस्ट भी पूरे करने हैं।रडार करीब 90 से 95 फीसदी तक काम कर रहा है, लेकिन बाकी 5 फीसदी की जांच अभी होनी बाकी है। मिसाइल को सिस्टम के साथ जोड़ दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ टेस्ट अभी पूरे किए जाने हैं। हमारे पास अभी 10 इंजन और 27 एयरफ्रेम तैयार हैं। इसलिए उम्मीद है कि हम इन्हें इस वित्त वर्ष में डिलीवर कर सकेंगे।

