नीतियों में निरंतरता
मुझे वह समय याद है जब भारत में हम सॉफ्टवेयर सेवाओं और सॉफ्टवेयर उत्पादों के बीच अंतर को लेकर भी संघर्ष कर रहे थे। आज वह बहस बहुत छोटी लगती है। भारत की युवा कंपनियों अच चिप, रॉकेट, ड्रोन, AI मॉडल, चिकित्सा उपकरण और उन्नत सामग्री जैसी तकनीकों पर काम कर रही है। यह एक लंबी और कलिन यात्रा है। इसलिए नीतियों में निरंतरता बेहद महत्वपूर्ण है।सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, रक्षा प्रणाली या शोध विश्वविद्यालय चुनावी चक्र के हिसाब से नहीं बनाए जा सकते। मोदी सरकार ने रणनीतिक तकनीक को अपनी विकास नीति के केंद्र में लगातार बनाए रखा है। इससे कंपनियों और संस्थानों को आगे बढ़कर काम करने का पर्याप्त अवसर मिला है।

