Select Date:

वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप से अमन सहरावत और अंतिम पंघाल हटे:सुजीत कलकल करेंगे भारतीय दल की अगुवाई; आज से मुकाबले

Updated on 24-10-2026 11:27 AM

एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट अमन सहरावत और सिल्वर मेडलिस्ट अंतिम पंघाल ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है।

शनिवार से कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शुरू हो रही चैंपियनशिप में अब एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट सुजीत कलकल भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। सुजीत पुरुषों के 65Kg फ्रीस्टाइल वर्ग में उतरेंगे। अंतिम की जगह 53 किग्रा महिला वर्ग में निशू और अमन की जगह 57 Kg पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में राहुल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले पहलवानों और पहले हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल के विजेताओं के बीच अंतिम ट्रायल कराने का फैसला किया था। हालांकि, अमन और अंतिम ने ट्रायल में हिस्सा नहीं लिया।

अंतिम 53 Kg बजाय 55 Kg में उतरना चाहती थीं

एशियन गेम्स में 53 Kg वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाली अंतिम पंघाल ने 53 किग्रा के बजाय 55 Kg वर्ग के ट्रायल में उतरने की इच्छा जताई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया। उनकी जगह अब निशू 53 किग्रा वर्ग में भारत की चुनौती पेश करेंगी।अमन के हटने की वजह स्पष्ट नहीं

एशियन गेम्स में पुरुषों के 57 Kg वर्ग में गोल्ड जीतने वाले अमन शेरावत ने भी सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा नहीं लिया। उनके हटने की वजह स्पष्ट नहीं है। अब इस वर्ग में राहुल भारत की ओर से मुकाबला करेंगे।

सुजीत से मेडल की उम्मीद

सुजीत कलकल पुरुषों के 65 Kg फ्रीस्टाइल वर्ग में उतरेंगे। उन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। सेमीफाइनल में उन्होंने जापान के मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन कोतारो कियोका को हराया था। इसके बाद फाइनल में ताजिकिस्तान के अब्दुलमझिद कुदीव को मात देकर गोल्ड जीता।

50 Kg ट्रायल में विवाद, नीलम के पक्ष में फैसला

महिलाओं के 50 Kg वर्ग के सिलेक्शन ट्रायल में परवीन और नीलम के बीच मुकाबले के बाद विवाद हुआ था। परवीन ने चीटिंग का आरोप लगाते हुए WFI और खेल मंत्रालय में शिकायत की थी। मामला यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) तक भी पहुंचा।

WFI के एक सूत्र के मुताबिक, मुकाबले के दौरान नीलम 8-0 से आगे थीं। सूत्र का दावा था कि रेफरी दो अंक देने से चूक गए थे और उसी समय मुकाबला नीलम के पक्ष में समाप्त हो गया था। WFI की टेक्निकल कमेटी और UWW ने भी नीलम के पक्ष में फैसला सुनाया।

पहले दिन ग्रीको-रोमन के चार वर्गों में मुकाबले

चैंपियनशिप की शुरुआत शनिवार को ग्रीको-रोमन वर्ग के मुकाबलों से होगी। पहले दिन 55 Kg, 60 Kg, 77 Kg और 82 Kg वर्ग में मुकाबले होंगे।






अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर किरोन पोलार्ड IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस के हेड कोच बनाए गए हैं।फ्रेंचाइजी ने शनिवार, 24 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। 39 साल के पोलार्ड…
 24 October 2026
दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को स्पेन का सबसे प्रतिष्ठित खेल सम्मान प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवॉर्ड दिया गया।मेसी को स्पेन की राजकुमारी लियोनोर ने यह अवॉर्ड दिया। लियोनोर स्पेन के सिंहासन…
 24 October 2026
एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट अमन सहरावत और सिल्वर मेडलिस्ट अंतिम पंघाल ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप से हटने का फैसला किया है।शनिवार से कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शुरू हो…
 24 October 2026
इंडिया ए की टीम लिंकन में चल रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट की पहली पारी में 113 रन पर सिमट गई।शनिवार को कीवियों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत के…
 24 October 2026
अफगानिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया।शुक्रवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम 43.3 ओवर में…
 24 October 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम…
 23 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे तेज वनडे दोहरा शतक लगा दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज में 114 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया।रावलपिंडी में ब्रूक ने…
 23 October 2026
श्रीलंका ने वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 429 रन चेज कर दिए। यह वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। ट्राई सीरीज में तीसरी टीम मेजबान पाकिस्तान…
 23 October 2026
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इंडिया ए के खिलाफ 3 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम जारी कर ली है। इस टीम में 11 इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।यह…
Advt.