सोना की कीमतों में आज यानी 14 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,272 रुपए गिरकर 1.46 लाख रुपए पर आ गया है।
एक किलो चांदी की कीमत 4,646 रुपए घटकर 2.20 लाख रुपए हो गई है। वहीं तीन दिन में सोना करीब 3 हजार रुपए और चांदी 6 हजार रुपए सस्ती हुई है।
इससे पहले बीते महीने यानी सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती रुपए हुई। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 30 सितंबर को 1.48 लाख रुपए पर आ गया। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई।
क्या यह गिरावट लंबी चलेगी?
विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है:
ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय 2 बातों का रखें ध्यान
असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके