शेयर बाजार में आज यानी 13 अक्टूबर को बढ़त है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 72,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की बढ़त है, ये 22,500 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, IT और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है।
फ्यूजन CX का IPO आज से खुला
फ्यूजन CX का आईपीओ आज से ओपन हो गया है, इसमें 16 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। ₹275 से ₹289 प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 51 शेयरों का है। कंपनी इस IPO के जरिए ₹702 करोड़ जुटाना चाहती है।
कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 12 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 548 अंक नीचे 71,925 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 157 अंक की गिरावट रही, ये 22,363 पर बंद हुआ था।