भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई, जिसमें नकाबपोश बदमाशों ने सूने मकान में सेंध लगाकर करीब 25 लाख रुपये कीमत के डायमंड और सोने के जेवर पार कर दिए थे।
चोरी के इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस कोर्ट की अनुमति लेकर जेल पहुंची। रिटायर्ड जज से चोरी गए जेवरों की जानकारी भी ली।