शेख हसीना ने क्या कहा?
अगस्त 2024 में बांग्लादेश की सत्ता से हटाई गई शेख हसीना ने रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में बांग्लादेश लौटने की योजना का खुलासा किया है। हसीना ने कहा कि वे दिसम्बर में बांग्लादेश वापस लौटेंगी और सरेंडर करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह जानती हैं कि वहां उनकी हत्या हो सकती है, फिर भी वह वापसी करेंगी। शेख हसीना ने दावा किया कि अवामी लीग के दूसरे नेता भी ऐसा करेंगे।मुझे वापस लौटना होगा। मेरी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बहुत ज्यादा दमन का सामना करना पड़ रहा है। अगर मौत आती है, तो मैं अपनी ही जमीन पर मरना चाहती हूं, जहां मेरे माता-पिता दफन हैं और जहां उनका खून बहा था।









