Select Date:

'हरदीप निज्जर हत्याकांड में भारतीय अधिकारियों की भूमिका के सबूत नहीं', कनाडाई पुलिस ने माना 'झूठे' थे ट्रूडो

Updated on 08-07-2026 02:19 PM
ओटावा: कनाडा ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका से इनकार किया है। कनाडाई पुलिस ने कहा है कि जांच में भारतीय अधिकारियों के इसमें शामिल होने का सबूत नहीं मिला है। 2023 में हरदीप निज्जर के कत्ल के बाद कनाडा के तत्कालीन पीएम जस्टिन ट्रूडो के बयानों में भारत सरकार के अफसरों की भमिका इस हत्याकांड में होने की बात कही गई थी। कनाडा के इन आरोपों की वजह से दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे। कनाडाई पुलिस ने अब हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका से इनकार किया है। कनाडा पुलिस का बयान अमेरिका के गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड पर निज्जर को मारने की साजिश का आरोप लगाने के ठीक बाद आया है।
CBC से बात करते हुए कनाडा पुलिस में डिप्टी कमिश्नर लिसा मोरलैंड ने कहा, 'आज इस मामले (निज्जर हत्याकांड) के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया है। संगठित अपराध की इस जांच के दौरान भारतीय अधिकारियों के इसमें शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं। भारत सरकार को इससे जोड़ने वाली कोई बात सामने नहीं आई है।'

कनाडा-अमेरिका का ऑपरेशन

अमेरिका की एफबीआई और कनाडा पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में भारत से जुड़े अपराधी गुटों के 24 लोग गिरफ्तार किए हैं। ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत की गई इन गिरफ्तारियों के बाद रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने कहा कि जांचकर्ताओं को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे पता चले कि निज्जर मर्डर केस की जांच में भारतीय अधिकारियों पर कोई आरोप लगाया गया हो या वे इसमें शामिल हों।RCMP की ओर से यह बात तब कही गई, जब अधिकारियों ने संगठित अपराध समूहों के खिलाफ बड़ी गिरफ्तारियों और आरोप तय करने की घोषणा की। RCMP ने FBI के साथ मिलकर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड, रविंदर ढांडा और जग्गू भगवानपुरिया के क्रिमिनल नेटवर्क को निशाना बनाना है। इन पर जबरन वसूली, ड्रग तस्करी, अपहरण और हिंसक अपराधों (निज्जर हत्याकांड) के लिए जिम्मेदार थे।

निज्जर की मौत पर ट्रूडो के बयान

हरदीप निज्जर की हत्या का मामला 2023 के बाद से लगातार चर्चा में रहा है। इस हत्याकांड के चलते भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंध खराब हो गए थे। इसकी वजह तत्कालीन कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो का बयान था। उन्होंने कहा था कि कनाडाई अधिकारी इस हत्या में भारत सरकार के एजेंटों के शामिल होने के 'विश्वसनीय आरोपों' की सक्रिय रूप से जांच कर रहे हैं।
भारत ने जस्टिन ट्रूडो के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उनके दावे को खारिज कर दिया था। दोनों देशों में तनातनी इस स्तर पर पहुंच गई थी कि वीजा जारी नियम सख्त करने और राजनयिकों को वापस बुलाने जैसे फैसले लिए गए थे। कनाडाई नागरिक निज्जर की पहचान उसके खालिस्तानी रुख के लिए थी। वह सिखों के लिए पंजाब को स्वतंत्र देश 'खालिस्तान' बनाने का समर्थक था।

बिश्नोई ने कराई निज्जर की हत्या?

अमेरिका ने कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई और सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर आरोप लगाया है। लॉस एंजिल्स में दायर आरोप-पत्र में बिश्नोई (भारत की जेल में) और बराड़ (फरार) पर 18 जून, 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या करवाने का इल्जाम लगाया गया है।
अमेरिका के आरोप पत्र में कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई ने जेल में रहते हुए तस्करी के जरिए लाए गए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके इस ऑपरेशन के लिए आदेश दिए। दावा किया गया है कि लॉरेंस ने निज्जर की हत्या के लिए एक साथी को उसकी तस्वीर और पते उपलब्ध कराए। अमेरिका अब भारत से लॉरेंस के प्रत्यर्पण की मांग कर सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
ओटावा: कनाडा ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका से इनकार किया है। कनाडाई पुलिस ने कहा है कि जांच में भारतीय अधिकारियों के इसमें शामिल…
 08 July 2026
इस्लामाबाद: भारत के सिंधु संधि निलंबित करने के मुद्दे पर पाकिस्तान ने लगातार आक्रामक रुख दिखाया है। पाकिस्तानी नेताओं और सैन्य नेतृत्व ने भारत पर 'पानी को हथियार बनाने' का…
 08 July 2026
तेहरान: ईरान ने बहरीन और कुवैत समेत खाड़ी देशों में स्थिति अमेरिका के कम से कम 85 सैन्य ठिकानों पर जबरदस्त हमले किए हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने…
 08 July 2026
तेहरान: पाकिस्तान का एक कार्गो विमान गुम हो गया है। ये विमान मंगलवार रात को अरब सागर के ऊपर से लापता हुआ है। विमान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के…
 06 July 2026
थिंपू: भारत के इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल को लेकर नई दिल्ली और भूटान के एक अखबार के बीच बहस छिड़ गई है। इस विवाद की शुरुआत अखबार की रिपोर्ट से हुई जिसमें…
 06 July 2026
इस्लामाबाद: भारत की तरफ से पिछले साल मई महीने में सिंधु जल संधि सस्पेंड करने के बाद से पाकिस्तान लगातार परेशान है। पाकिस्तान के जल एवं बिजली विकास प्राधिकरण (WAPDA)…
 06 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) गुस्से से उबल रहा है। रविवार को आयोजित भारी विरोध प्रदर्शन में हजारों लोगों ने शामिल होकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध…
 06 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को एक बयान में देश में बढ़ते चरमपंथी हमलों के बीच सेना को पूरा समर्थन देने का वादा किया। शरीफ ने सेना…
 06 July 2026
पेरिस: साल 2026 के लिए दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट की लिस्ट जारी हो गई है। इस सूची में भारत के एविएशन सेक्टर को बड़ी पहचान मिली है। 'प्रिक्स वर्साय'…
Advt.