Select Date:

चीन की चिंगारी से दुनिया भर में हाहाकार, साउथ कोरिया में शेयर बाजार धराशायी, रोकनी पड़ी ट्रेडिंग

Updated on 13-10-2026 01:06 PM
नई दिल्ली: साउथ कोरिया का शेयर बाजार इस साल दुनिया में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला शेयर है। इसकी वजह सेमीकंडक्टर चिप शेयरों में आई तेजी है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यही शेयर उसके लिए जी का जंजाल बने हुए हैं। मंगलवार को बेंचमार्क कोस्पी इंडेक्स 7% से ज्यादा लुढ़क गया जिससे कुछ समय के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। पांच दिन में इसमें 15% गिरावट आई है। साउथ कोरिया की कंपनियों को चीन से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। इस कारण निवेशकों का भरोसा डगमगा रहा है।

अमेरिका की मेमोरी-चिप बनाने वाली कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी के शेयरों में सोमवार को गिरावट आई। इसका असर आज साउथ कोरिया में भी देखने को मिला। हाल में लिस्ट हुए चीन की कंपनी CXMT ने हाल में जिस तरह से प्रोग्रेस की है, उससे ग्लोबल मेमोरी-चिप मेकर कंपनियों के हाथपैर फूले हुए हैं।

रोकनी पड़ी ट्रेडिंग

कोरिया एक्सचेंज ने स्थानीय समयानुसार सुबह 9:47 बजे पांच मिनट के लिए प्रोग्राम सेल ऑर्डर रोक दिए, जब KOSPI 200 फ्यूचर्स इंडेक्स 5.08% या 51.20 अंक गिरकर 955.02 पर आ गया। इसमें लगातार पांचवें सत्र में गिरावट आई है। सितंबर 2024 के बाद यह इंडेक्स में गिरावट का यह सबसे लंबा दौर है। जानकारों का कहना है कि चीन की कंपनियां ग्लोबल प्रतिद्वंद्वियों के साथ टेक्नोलॉजी के अंतर को कम कर रही हैं। इससे साउथ कोरिया के शेयर बाजार पर दबाव पड़ रहा है।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 7.39% की गिरावट आई, जबकि SK हाइनिक्स 10 फीसदी से ज्यादा गिर गया। यह गिरावट केवल टेक्नोलॉजी शेयरों तक ही सीमित नहीं रही। बैटरी बनाने वाली कंपनी LG एनर्जी सॉल्यूशन में 4.15% की गिरावट आई। हुंडई मोटर में 5.78% और किआ कॉर्प में 3.52% की गिरावट आई। दूसरे बड़े शेयरों में, POSCO होल्डिंग्स में 4.85% की गिरावट आई, जबकि सैमसंग बायोलॉजिक्स 1% नीचे गिरा।

करेंसी में गिरावट

915 शेयरों में से 832 शेयरों में गिरावट आई जबकि 66 शेयरों में तेजी रही। विदेशी निवेशकों ने 2,065.3 बिलियन वॉन के दक्षिण कोरियाई शेयर बेचे, जिससे इक्विटी पर बिकवाली का दबाव और बढ़ गया। करेंसी मार्केट में दक्षिण कोरियाई करेंसी वॉन 0.22% कमजोर होकर प्रति डॉलर 1,338.8 पर आ गई। इसकी पिछली क्लोजिंग 1,335.8 थी। मार्केट में उथल-पुथल के बीच दक्षिण कोरियाई सरकारी बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 October 2026
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 'जम्प डिपॉजिट स्कैम' नाम के एक नए ऑनलाइन फ्रॉड से अलर्ट किया है। बैंक का कहना है कि अगर आपके खाते में अचानक बिना किसी…
 13 October 2026
सितंबर में रिटेल महंगाई बढ़कर 5.54% पर पहुंच गई है। अगस्त में यह 4.82% थी। आलू, प्याज, टमाटर जैसी सब्जियों और खाने-पीने की चीजों के दाम चढ़े हैं। मिडिल ईस्ट…
 13 October 2026
शेयर बाजार में आज यानी 13 अक्टूबर को बढ़त है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 72,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी…
 13 October 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के डिजिटल कारोबार जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ बाजार में आने की तैयारी में है। करीब 37700 करोड़ रुपये के इस आईपीओ…
 13 October 2026
नई दिल्ली: समय के साथ बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है। लोग भविष्य में किसी जरूरी काम और इमरजेंसी पड़ने पर…
 13 October 2026
नई दिल्ली: साउथ कोरिया का शेयर बाजार इस साल दुनिया में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला शेयर है। इसकी वजह सेमीकंडक्टर चिप शेयरों में आई तेजी है। लेकिन पिछले कुछ…
 12 October 2026
आज यानी सोमवार 12 दिसंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में मेनबोर्ड सेगमेंट में 6 कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इसके अलावा SME सेगमेंट में भी 3 IPO में…
 12 October 2026
शेयर बाजार में आज यानी 12 अक्टूबर को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 71,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी…
 12 October 2026
नई दिल्ली: आमतौर पर लोग दोस्तों से मिलने और फिट रहने के लिए रनिंग क्लब जॉइन करते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि फ्री वाला एक क्लब भी करोड़ों…
Advt.