‘बाहरी तत्वों' वाले बयान से भड़के SEBI कर्मचारी, चीफ माधवी बुच का इस्तीफा मांगा

Updated on 06-09-2024 10:45 AM
नई दिल्ली: बड़ी संख्या में नाराज और असंतुष्ट सेबी कर्मचारी गुरुवार को सेबी के मुख्यालय के बाहर जमा हुए। उन्होंने बुधवार के सेबी द्वारा जारी किए गए प्रेस बयान को वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों की नाराजगी इस बात को लेकर थी उन्हें ‘बाहरी तत्वों से गुमराह' बताया गया था। कर्मचारियों ने अपनी बॉस माधबी पुरी बुच के इस्तीफे की भी मांग की। सेबी ने बुधवार को अपने कर्मचारियों के HRA (हाउस रेंट अलाउंस) के मुद्दे पर कहा था कि यह बाहरी तत्वों द्वारा गुमराह किया जा रहा है ताकि सेबी और उसके नेतृत्व की विश्वसनीयता को निशाना बनाया जा सके।

गौरतलब है कि रिपोर्ट के अनुसार सेबी के अधिकारियों ने पिछले महीने वित्त मंत्रालय को शिकायत की थी जिसमें उन्होंने मार्केट रेगुलेटर की लीडरशिप पर 'टॉक्सिक वर्क कल्चर' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। 6 अगस्त को लिखी एक चिट्ठी में कहा गया है कि सेबी की बैठकों में चिल्लाना, डांटना और सार्वजनिक रूप से अपमानित करना आम बात हो गई है। यह चिट्ठी ऐसे समय सामने आई जब बुच पर अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच को लेकर हितों के टकराव का आरोप है। साथ ही विपक्षी कांग्रेस ने बुच को अपने पुराने एम्प्लॉयर आईसीआईसीआई बैंक से मिले मुआवजे पर भी सवाल उठाए हैं।

सेबी की प्रतिक्रिया


सेबी ने 'टॉक्सिक वर्क कल्चर' के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि विश्वसनीयता को निशाना बनाने के लिए बाहरी तत्वों द्वारा कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है। सेबी ने कहा कि जूनियर अधिकारियों को उनके समूह से बाहर के तत्वों से संदेश मिल रहे हैं, जो उन्हें प्रभावी रूप से उकसा रहे हैं। शायद अपने स्वयं के उद्देश्य की पूर्ति के लिए कुछ तत्व ऐसा कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2024
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहले वंदे मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। उससे पहले रेलवे ने आज बड़ा फैसला लिया है। वंदे मेट्रो का…
 16 September 2024
नई दिल्ली: नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों ने उन बिल्डर्स के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू करने और उनकी संपत्ति जब्त करने का फैसला किया है, जिन्होंने प्राधिकरणों को अपना बकाया चुकाने…
 16 September 2024
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रही है। इसके लिए कंपनी ने देश की अग्रणी आईटी कंपनी इंफोसिस से…
 16 September 2024
नई दिल्ली: महंगाई ने दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका को लोगों को भी परेशान कर रखा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की एक-तिहाई आबादी के लिए घर…
 16 September 2024
नई दिल्ली: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बंधन बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस बैंक ने एफडी पर अधिकतम…
 16 September 2024
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी गिरावट आई है और देश में भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती की संभावना बढ़ गई है। माना जा रहा है…
 15 September 2024
नई दिल्ली: अगले हफ्ते 7 नए आईपीओ शेयर मार्केट में दस्तक दे रहे हैं। इनमें 2 आईपीओ मेन बोर्ड के और 5 आईपीओ एसएमई बोर्ड के हैं। वहीं अगले हफ्ते 14…
 15 September 2024
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सैमसंग, शाओमी और दूसरी कई स्मार्टफोन कंपनियों पर मिलीभगत का आरोप लगा है। यह आरोप भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की ओर से लगाया…
 15 September 2024
नई दिल्ली: सोने की कीमत पिछले कुछ दिनों से सरपट दौड़ रही है। इसके भाव आसमान पर चढ़ने लगे हैं। MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव 73 हजार रुपये प्रति…
Advt.