Select Date:

सलमान खान की 'मातृभूमी' को मिली सरकार से हरी झंडी, सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले हुआ बड़ा बदलाव

Updated on 03-10-2026 01:51 PM
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म की घोषणा 'बैटल ऑफ गलवान' के तौर पर हुई थी और इस साल की शुरुआत में इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया। इस फिल्म की कहानी भारत और चीन के बीच 2020 में हुए टकराव पर आधारित है। वहीं, हाल ही में दोनों देशों के रिश्तों में सुधार आया है, इसलिए रक्षा मंत्रालय को फिल्म में चीन से जुड़े कुछ सीन्स से आपत्तियां थीं, जिसकी वजह से फिल्म में देरी देखने को मिली। हालांकि, अब फिल्म को सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है और फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry) को मेकर्स द्वारा दिए 'मातृभूमि' के नए वर्जन से कोई आपत्ति नहीं है। जिसके चलते इस वॉर-ड्रामा फिल्म के लिए NOC दे दी गई है। NOC मिलने के बाद अब ये फिल्म इस साल के आखिरी में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है, हालांकि इसकी ऑफिशियल डेट अभी तक सामने नहीं आई है।

साल के आखिरी में रिलीज है सकती है 'मातृभूमी'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान 13 नवंबर पर नजर बनाए हुए हैं। उनका ये मानना है कि दीवाली के बाद का समय जब सब फेस्टिव मूड में होगें जब इस फिल्म को रिलीज करना ठीक होगा। हालांकि, सेंसर की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। मेकर्स जल्द ही फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन(CBFC) के पास जमा करेगें। अगर इस फिल्म को CBFC की तरफ से मंजूरी मिल जाती है और ये प्रोसेस इसी महीने पूरी हो जाती है, तो सलमान और उनकी टीम 'मातृभूमी' को इसी साल 13 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज कर सकते हैं।

बाकी है 'मातृभूमी' का सर्टिफिकेशन प्रोसेस

रिलीज डेट को लेकर अलग-अलग तरह की कयास लगाई जा रही हैं, पर अभी ये साफ नहीं है कि फिल्म कब सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। 'मातृभूमी' के सर्टिफिकेशन के प्रोसेस में अभी कुछ टाइम बाकी है, फिल्म को अभी CBFC की प्रक्रिया से गुजरना बाकी है। NOC और CBFC दो अलग चीजें हैं, मंत्रालय से NOC मिलने के बाद फिल्म को आगे भेजा जाता है जहां उसे CBFC द्वारा सर्टिफिकेट मिलता है उसके बाद ही फिल्म पूरी तरह से सिनेमाघरों में जाने के लिए तैयार होती है। वहीं, 10 दिनों में फिल्म की स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।

ओरिजिनल वर्जन की तुलना में किए काफी बदलाव

हाल ही में चीन के साथ सुधरे रिश्तों के चलते सरकार ने इसके कुछ पार्ट्स से आपत्ति जताई और उसे बदलने का सुझाव दिया। जिसके बाद 'मातृभूमी' को ओरिजिनल वर्जन की तुलना में काफी बदल दिया गया। अब इस फिल्म में भारत और चीन के रिश्ते को सकारात्मक नजरिए से दिखाया जाएगा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद 'मातृभूमी' दर्शकों के बीच कितना असर छोड़ती है और क्या बदलावों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होती है।

फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगो वहीं, उनके अलावा 'मातृभूमि' में चित्रांगदा सिह, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी और जेन शॉ समेत कई कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
भक्ति-प्रधान फिल्म 'हनुमान अंश' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए मुकाम हासिल कर रही है और इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में आठवें हफ्ते की सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड…
 03 October 2026
संजय दत्त की गिरफ्तारी और उसके बाद गैर-कानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में जेल की सजा उनके करियर के सबसे चर्चित विवादों में से एक रही है। हालांकि…
 03 October 2026
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है। ये वही भारतीय पायलट हैं जिन्होंने फ्लाईदुबई की एक फ़्लाइट में 100 से अधिक लोगों की जान…
 03 October 2026
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म की घोषणा 'बैटल ऑफ गलवान' के तौर पर हुई थी और इस साल की शुरुआत में इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि' कर…
 03 October 2026
'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में ड्रामा का एक और डोज देखने को मिलेगा, क्योंकि निहारिका तिवारी और सारा गुरपाल 'अल्टीमेट रूलर' तेज प्रताप यादव को इम्प्रेस करने की कोशिश…
 03 October 2026
देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी पर अपने रोल्स के लिए जानी जाती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय भी रखती…
 02 October 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द वन' (The VVaan) पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले। इस…
 02 October 2026
निमरत कौर के पिता , मेजर भूपेंद्र सिंह, 32 साल पहले कश्मीर में हुए एक दुखद आतंकी हमले में मारे गए थे। उस समय निमरत सिर्फ 11 साल की थीं।…
 02 October 2026
'हनुमान अंश' की जबरदस्त कामयाबी के बाद, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कहा है कि मेकर्स का सीक्वल के लिए बजट बहुत ज़्यादा बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, सिर्फ इसलिए…
Advt.