Select Date:

रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत, सितंबर-अक्टूबर में 18 ट्रेनें रहेंगी रद, दूसरे रूट से चलेगी उत्कल एक्सप्रेस

Updated on 26-08-2026 12:02 PM
 राजनांदगांव। त्योहारी सीजन के बीच यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। सितंबर और अक्टूबर में रेल सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन (ए) से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग को लेकर नान-इंटरलाकिंग कार्य विभिन्न चरणों में किया जाएगा।

कौन सी ट्रेन कब प्रभावित रहेगी?

इसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा एक, दो, चार, पांच, छह, सात, 11, 12 और 13 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद रहेगी।

टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस भी इन्हीं तिथियों में रद रहेगी। जबकि बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तथा एक, दो, तीन, चार, छह, सात, आठ, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद रहेगी। नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 28 सितंबर और 12 अक्टूबर तथा 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद रहेगी।

एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल 29 सितंबर और सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक अक्टूबर को रद रहेगी। हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस एक व 13 अक्टूबर, 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस दो व 14 अक्टूबर, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस नौ अक्टूबर, बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद रहेगी।

हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर, एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो 13 अक्टूबर तथा सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो 14 अक्टूबर को रद रहेगी। वहीं आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस एक अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद रहेगी।

उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 30 सितंबर तथा एक और 12 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी। वहीं 13 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 August 2026
 भोपाल। ट्रेन निरस्त होने के बाद टिकट की पूरी राशि में से 2110 रुपया वापस नहीं करना रेलवे और आइआरसीटीसी को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता आयोग ने इसे सेवा…
 26 August 2026
भोपाल : ढाई साल में विभागों ने कौन-कौन से महत्वपूर्ण काम किए, कितने रह गए और उनके क्या परिणाम आए, इसकी सभी मंत्री दो दिन का विभागीय चिंतन शिविर आयोजित…
 26 August 2026
भोपाल : सजा से लेकर अर्थदंड तक के प्रविधान करने के बाद भी मध्य प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। एक अप्रैल…
 26 August 2026
भोपाल : राजधानी में मंत्रालय सहित विंध्याचल और सतपुड़ा भवनों से लेकर जिला स्तर के कार्यालयों तक बायोमैट्रिक अटैंडेंस की व्यवस्था प्रारंभ की जाए। अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचें…
 26 August 2026
भोपाल। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेश भर में दूध और इससे बने उत्पादों की जांच के लिए 20 जुलाई से चलाए जा रहे विशेष अभियान में अभी तक…
 26 August 2026
भोपाल : नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती वर्ग-दो और वर्ग-तीन के पदों में वृद्धि की मांग को लेकर अनशन कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को मंगलवार को पुलिस धरना स्थल…
 26 August 2026
अयोध्या के राम मंदिर में दान से जुड़े विवाद के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के मंदिरों और अन्य धार्मिक…
 26 August 2026
 राजनांदगांव। त्योहारी सीजन के बीच यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। सितंबर और अक्टूबर में रेल सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व…
 26 August 2026
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाद अब रायसेन जिले में भी आयुष्मान भारत योजना के तहत फर्जी क्लेम का बड़ा मामला सामने आया है। यहां के मंडीदीप स्थित एक…
Advt.