Select Date:

ब्रिटेन के एयरबेस से रातों-रात सभी 12 घातक B-1 बॉम्बर्स को लेकर भागा अमेरिका, ईरान से क्यों डरा?

Updated on 05-10-2026 12:14 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका ने 4 अक्टूबर को पुष्टि की है उसने ब्रिटेन के एयरबेस से अपने सभी बी-1 बॉम्बर्स को हटा लिए हैं। 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने दो अज्ञात अधिकारियों के हवाले से बताया कि ईरान समर्थित साजिश की चेतावनी बढ़ने के बाद 12 B-1 बॉम्बर को तुरंत वहां से हटा लिया गया है। ग्लॉस्टरशायर में मौजूद इस ब्रिटिश एयर बेस पर कम से कम 12 अमेरिकी बॉम्बर तैनात थे लेकिन रविवार को पेंटागन ने जल्दबाजी में इन विमानों को उनके होम बेस पर वापस बुलाने का आदेश दिया।

इनमें से कुछ विमान तो कुछ दिन पहले ही इस एयर बेस पर पहुंचे थे। इस एयर बेस का इस्तेमाल ईरान पर बॉम्बर हमले करने के लिए 'पसंदीदा' केंद्र के तौर पर किया जा रहा था लेकिन अमेरिका अपने इन सभी बॉम्बर्स को लेकर भाग खड़ा हुआ है। अमेरिका को डर था कि ईरान ब्रिटिश एयरबेस पर उसके बॉम्बर्स विमानों पर 'आतंकी हमला' करवा सकता है।

क्या ब्रिटेन में अमेरिकी बेस पर होने वाला था बड़ा हमला?

अभी तक अमेरिकी अधिकारियों ने साफ तौर पर नहीं बताया कि विमानों को क्यों हटाया गया लेकिन यह घटना RAF फेयरफोर्ड के पास 'तीन संदिग्ध गाड़ियां' देखे जाने के कुछ ही दिनों बाद हुई है। शुरुआत में 23 से 25 साल की उम्र के पांच लोगों को जो सभी UK के नागरिक थे उन्हें विस्फोटक से जुड़े अपराधों के शक में और बाद में आतंकवादी घटना की तैयारी के शक में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन अब उन सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
इसके बाद लंदन में UK-ईरानी मूल के 25 साल के एक व्यक्ति को आतंकवादी घटना की तैयारी के शक में गिरफ्तार किया गया और उसे भी जमानत पर रिहा कर दिया गया। आतंकवाद-रोधी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्रधानमंत्री एंडी बरनहम ने बताया कि इस बात के 'मजबूत संकेत' थे कि इसमें ईरान शामिल था हालांकि उन्होंने भी ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन तेहरान ने अपने ऊपर लगाए गये तमाम आरोपों से इनकार कर दिया है।

ब्रिटेन में मंडराया आतंकी हमले का साया

इससे पहले इस घटना से जुड़े हालात में एक और नया मोड़ तब आया जब एक संदिग्ध बम साजिश को नाकाम किया गया। ऐसा तब हुआ जब संदिग्धों में से एक ने खुद पुलिस को फोन किया था। इमरजेंसी कॉल मिलने के बाद हथियारों से लैस पुलिस ग्लूसेस्टरशायर में घटना स्थल पर पहुंची और संदिग्धों को पकड़ा और उनके कपड़े उतरवाए क्योंकि उन्हें डर था कि उन्होंने सुसाइड वेस्ट यानि आत्मघाती जैकेट पहनी हो सकती है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को वाइटहॉल के सूत्रों ने इस बात का खंडन नहीं किया कि अमेरिका ने इस घटना के बाद अपने बॉम्बर विमानों को वापस बुला लिया था।
यह भी माना जा रहा है कि यह फैसला राजनीतिक कारणों से नहीं बल्कि सैन्य कारणों से लिया गया है और हो सकता है कि यह बेस पर सुरक्षा से जुड़ी नई चिंताओं के जवाब में किया गया हो। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ईरान के पास ऐसी क्षमताएं हैं कि वो ब्रिटेन तक हमला कर सकता है।


US सेना ने सुरक्षित ठिकानों पर भेजे अपने घातक B-1 बॉम्बर

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि बॉम्बर विमानों को 'उन्हीं खतरों की चेतावनियों के जवाब में हटाया गया जो तीन हफ्ते पहले सामने आई थीं लेकिन पिछले 24 घंटों में खास जानकारी और तुरंत कार्रवाई की जरूरत महसूस होने से कमांडर सतर्क हो गए थे।' हालांकि ब्रिटिश पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कथित आतंकी साज़िश में शामिल तीन वैन में कोई भी इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) नहीं मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
काबुल: अफगानिस्तान ने रविवार को उत्तरपूर्वी बदख्शां प्रांत में वाखान कॉरिडोर के माध्यम से देश को चीन से जोड़ने वाली एक सड़क आधिकारिक तौर पर खोल दी है। इसका मतलब…
 05 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी चुनाव प्रणाली पर निशाना साधने के चक्कर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बहुत बड़ी गलती कर बैठे हैं। आज ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं और उन्होंने ब्राजील…
 05 October 2026
तेहरान: ईरान ने एक बार फिर संकेत दिया है कि उसका अमेरिका जैसी दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य ताकत के सामने झुकने का कोई प्लान नहीं है। ईरान में युवाओं…
 05 October 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने 4 अक्टूबर को पुष्टि की है उसने ब्रिटेन के एयरबेस से अपने सभी बी-1 बॉम्बर्स को हटा लिए हैं। 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने दो अज्ञात अधिकारियों के…
 05 October 2026
मॉस्को: रूस के साइबेरिया में प्लेग के फैलने की चिंता ने मेडिकल एक्सपर्ट की चिंता बढ़ा दी है। साइबेरिया में एक लैब में संक्रमण के अंदेशे को देखते हुए रूसी…
 05 October 2026
इस्लामाबाद: भारत की रक्षा रणनीति में ऐसी कौन सी खामियां हैं जिन पर पड़ोसी देश पाकिस्तान करीब से नजर गड़ाए बैठा है? पाकिस्तान के दो प्रमुख रणनीतिक दस्तावेज सामने आए…
 05 October 2026
रियाद: इस साल अगस्त में बने सऊदी अरब, तुर्की, पाकिस्तान के सैन्य गठबंधन की आज, सोमवार को रियाद में बैठक हो रही है। पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की की स्ट्रैटेजिक पॉलिटिकल…
 03 October 2026
सियोल: दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर कम से कम एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ…
 03 October 2026
अबू धाबी: UAE से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन पर हमला करने और प्लेन को क्रैश कराने की आतंकी कोशिश करने वाले को-पायलट की…
Advt.