'हमारा तो हौसला...', ODI में जीत के बाद अक्षर पटेल ने T20 टीम के माहौल पर दिया बयान, खोल दिया बड़ा राज
Updated on
15-07-2026 02:31 PM
नई दिल्ली: आखिरकार 6 लगातार हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हिस्स में जीत आई। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 और इंग्लैंड के सामने 0-4 की सीरीज हार के बाद पहले वनडे में जीत रेगिस्तान में पानी मिलने के जैसी लगती है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने फिफ्टी के साथ हार का सिलसिला खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई। साथ ही उन्होंने बताया कि जब टी20 में मिल रही हार के दौरान टीम का हौसला गिर गया था।
अक्षर पटेल ने मैच के बाद दिया बयान
अक्षर पटेल ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर को दिए इंटरव्यू में बताया कि टी20 सीरीज में लगातार हार के बाद टीम का हौसला बहुत गिर गया था। उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो, जिस तरह हम लगातार T20 सीरीज हार रहे थे और पिछले छह मैचों में एक भी जीत नहीं पाए थे, उससे हमारा हौसला बहुत गिर गया था और हम बहुत निराश थे। उस स्थिति से निकलकर, इस मैच में किए गए प्रदर्शन से मुझे बहुत आत्मविश्वास मिला है।
ये मेरे करियर की बेस्ट पारी
साल 2015 से टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए अक्षर पटेल का कहना है कि यह उनके करियर की बेस्ट पारी है। उन्होंने कहा, 'यह मेरे करियर के सबसे अच्छे प्रदर्शनों में से एक है और मैं इसे ODI क्रिकेट में अपना नंबर 1 प्रदर्शन मानूंगा। मुझे बहुत राहत महसूस हो रही है। इतने सारे मैच हारने के बाद, मैच जीतने का एहसास बिल्कुल अलग होता है। अब मैं इसी तरह खेलना जारी रखना चाहता हूं और टीम इंडिया को आगे ले जाने में मदद करना चाहता हूं।'
अक्षर पटेल ने तय की भारत की जीत
अक्षर पटेल पटेल की 52 गेंदों में 57 रन की पारी भारत के लिए संकटमोचक साबित हुई। जब वह क्रीज पर आए तो टीम इंडिया ने बैक टू बैक ओवर में श्रेयस अय्यर (35) और केएल राहुल (1) को गंवा दिया था। शुभमन गिल पहले ही रिटायर हर्ट होकर पवेलियन वापस चले गए थे। 160 के स्कोर पर मेहमानों के 4 विकेट गिर गए थे और 259 रन का लक्ष्य मुश्किल नजर आ रहा था। ऐसे में अक्षर ने वाशिंग्टन सुंदर (52) के साथ मिलकर 102 रन की साझेदारी की और भारत को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया।
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…
अटलांटा स्टेडियम में अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होने वाला है। गतविजेता लियोनेल मेसी की टीम बैक टू बैक दूसरा फाइनल खेलने की…
नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से 15 जुलाई को वनडे रैंकिंग का ऐलान किया गया। जिसमें अक्षर पटेल को 3 स्थान का फायदा मिला। अब वह आईसीसी वनडे…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए रविवार का दिन बेहद यादगार और ऐतिहासिक रहा। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के खत्म होने…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म होने के साथ ही कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। गौतम गंभीर के 2 सबसे भरोसेमंद रयान…