हैंडबॉल के नियम क्या कहते हैं?
इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन बोर्ड के नियम 12 के तहत, गेंद और खिलाड़ी के हाथ के बीच हर संपर्क को अपराध नहीं माना जाता है। नियमों के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी जानबूझकर गेंद को अपने हाथ या बाजू से छूता है या अगर उनके हाथ या बाजू की वजह से उनका शरीर 'अस्वाभाविक रूप से बड़ा' हो जाता है, तो इसे हैंडबॉल माना जाता है।किसी खिलाड़ी के शरीर को अस्वाभाविक रूप से बड़ा तब माना जाता है जब हाथ या बाजू की स्थिति उस खास शारीरिक हरकत का स्वाभाविक नतीजा न हो। लामिन यमाल के मामले में गेंद के लिए चुनौती देते समय उनकी कोहनी उनके शरीर से सटी हुई थी। इसी वजह से उनकी बाजू पर बॉल लगने के बाद भी फाउल नहीं दिया गया।
इंग्लैंड के पूर्व डिफेंडर गैरी नेविल ने भी रेफरी का पक्ष लिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या डिग्ने को यमाल की मूवमेंट के बारे में ज्यादा सतर्क रहना चाहिए था, तो नेविल ने जवाब दिया,' हां, खासकर तब जब कोई खिलाड़ी बाहर की तरफ इतना शानदार खेल रहा हो, तो आपको पता होना चाहिए कि वह कहां है। शुरुआत में उसने अपनी बॉडी को बंद कर लिया था, उसे पता होना चाहिए था कि यमाल कहां है।'









