'हनुमान अंश' और The Vvaan में बुधवार को कांटे की टक्कर, 'दृश्यम 3' की आहट से थर्राई 'पैराडाइज'
Updated on
01-10-2026 12:19 PM
बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' और वनदेवी मंदिर पर आधारित 'द वन', दोनों ही फिल्मों में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों को 30 सितंबर को झटका लगा है। कमाई में करोड़ों का नुकसान हुआ है और यह खतरे की घंटी है, क्योंकि 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' शुक्रवार को बंपर कमाई के साथ ओपनिंग करने वाली है। यही नहीं, अजय देवगन की फिल्म की ग्रैंड रिलीज के कारण अब 'हनुमान अंश' से लेकर 'द वन' तक के शोज कम हो जाएंगे, ऐसे में कमाई को तगड़ा नुकसान होने वाला है। बुधवार को रिलीज के छठे दिन एकमात्र 'एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर' ऐसी फिल्म रही, जिसने अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। नानी की 'द पैराडाइज' भी लगातार गिरती कमाई का दंश झेल रही है।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' की धमक देखने लायक है। 02 अक्टूबर को फिल्म रिलीज हो रही है। मेकर्स ने अगले 6 दिनों के लिए एडवांस बुकिंग की खिड़की खोल दी है और अभी रिलीज से पहले ही इसने ₹37.22 करोड़ की एडवांस बुकिंग कर ली है। ओपनिंग डे के लिए अभी एक और दिन एडवांस बुकिंग होनी है, जबकि गुरुवार सुबह 09 बजे तक पहले दिन के लिए 5.33 लाख टिकट बिक चुके हैं। ब्लॉक सीटों के साथ इससे ₹19.63 करोड़ की ग्रॉस कमाई हो चुकी है।
'द वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने रिलीज के छठे दिन 7070 शोज में ₹4.35 करोड़ की नेट कमाई की है। फिल्म को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है, क्योंकि एक दिन पहले मंगलवार को ₹6.00 करोड़ की नेट कमाई हुई थी। दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी 'द वन' का बजट ₹80 करोड़ के आसपास है। इसने अभी तक भारत में कुल ₹58.54 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹49.20 करोड़ का नेट बिजनस किया है। छह दिनों में विदेशों में ₹5.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹63.54 करोड़ तक पहुंचा है।
पहला दिन, शुक्रवार- ₹8.00 करोड़
दूसरा दिन, शनिवार- ₹11.25 करोड़
तीसरा दिन, रविवार- ₹14.35 करोड़
चौथा दिन, सोमवार- ₹5.25 करोड़
पांचवां दिन, मंगलवार- ₹6.00 करोड़
छठा दिन, बुधवार- ₹4.35 करोड़
'हनुमान अंश' कलेक्शन
डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी भक्ति-ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' को भी 55वें दिन झटका लगा है। हालांकि, 'द वन' के मुकाबले लगभग आधे 4264 शोज से इसने बुधवार को ₹2.35 करोड़ की नेट कमाई की है। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹371.65 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹314.63 करोड़ हो गया है। जबकि विदेशों में हुई ₹39.10 करोड़ की ग्रॉस कमाई की बदौलत 'हनुमान अंश' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹410.75 करोड़ तक पहुंच गया है। महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म देश में 15,631.5% का मुनाफा कमा चुकी है।
'हनुमान अंश' की कमाई
पहला हफ्ता- ₹1.08 करोड़
दूसरा हफ्ता- ₹40 लाख
तीसरा हफ्ता- ₹10.40 करोड़
चौथा हफ्ता- ₹61.00 करोड़
पांचवां हफ्ता- ₹90.25 करोड़
छठा हफ्ता- ₹80.25 करोड़
सातवां हफ्ता- ₹44.80 करोड़
50वां दिन, शुक्रवार- ₹3.35 करोड़
51वां दिन, शनिवार- ₹6.50 करोड़
52वां दिन, रविवार- ₹9.00 करोड़
53वां दिन, सोमवार- ₹2.25 करोड़
54वां दिन, मंगलवार- ₹3.00 करोड़
55वां दिन, बुधवार- ₹2.35 करोड़
'द पैराडाइज' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट
तेलुगू सुपरस्टार नानी की 'द पैराडाइज' की कमाई दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। बुधवार को 7वें दिन भी ऐसा ही हुआ है। फिल्म ने तेलुगू, हिंदी और तमिल के 5678 शोज में ₹3.40 करोड़ की नेट कमाई की। जबकि एक दिन पहले ₹4.40 करोड़ का बिजनस हुआ था। करीब ₹200 करोड़ के बजट में बनी 'द पैराडाइज' सात दिनों में देश में ₹123.95 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹104.90 करोड़ का नेट कलेक्शन कर पाई है। विदेशों में भी हालत पस्त है। फिल्म ने ओवरसीज ₹30.85 करोड़ ग्रॉस कमाए हैं, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹154.80 करोड़ तक पहुंचा है।
पेड प्रीमियर, रविवार- ₹11.60 करोड़
पहला दिन, गुरुवार- ₹34.65 करोड़
दूसरा दिन, शुक्रवार- ₹14.90 करोड़
तीसरा दिन, शनिवार- ₹15.25 करोड़
चौथा दिन, रविवार- ₹15.70 करोड़
पांचवां दिन, सोमवार- ₹5.00 करोड़
छठा दिन, मंगलवार- ₹4.40 करोड़
सातवां दिन, बुधवार- ₹3.40 करोड़
'एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बुधवार को जहां 'हनुमान अंश', 'द वन' और 'द पैराडाइज', तीनों की कमाई में तगड़ा झटका लगा है, वहीं 'एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर' एकमात्र ऐसी फिल्म रही, जिसने अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। मार्वल की इस री-रिलीज फिल्म ने छठे दिन 3,464 शोज में ₹2.05 करोड़ की नेट कमाई की। एक दिन पहले यह ₹2.50 करोड़ थी। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹35.07 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹29.35 करोड़ हो गया है। जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹860.09 करोड़ है।
‘मैं अकेले ही चला था जानिब-ए-मंजिल मगर,
लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया।’इन पंक्तियों को सुनकर लगता है कि इन्हें लिखने वाला शख्स शायद जिंदगी की गहराइयों में डूबा…
कभी ऐश्वर्या राय की हमशक्ल होने को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं सलमान खान की एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल बिहार पहुंची हैं। बता दें कि बिहार इन दिनों जमुई वाले कांड को…
'बिग बॉस 20' में शॉकिंग मिड-वीक एविक्शन हुआ है। कैप्टेंसी टास्क के बीच एक ऐसा ट्विस्ट देखने को मिला है, जिसके बाद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का सफर…
अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर बनकर दर्शकों के सामने लौटने के लिए तैयार हैं। शुक्रवार, 02 अक्टूबर को 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी के तीसरा पार्ट 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' रिलीज होने…
बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की तबीयत बिगड़ गई है, वह इस वक्त लंदन में हैं और उन्हें वहीं एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह खबर ऐसे…