Select Date:

अमिताभ बच्चन शूटिंग के दौरान फिसल कर गिरे, घुटने में लगी चोट, KBC 18 में बताया- खड़े होने में तकलीफ हो रही

Updated on 01-10-2026 12:23 PM
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के नए एपिसोड को एक अलग अंदाज में शुरू किया। हमेशा की तरह जोश के साथ स्टेज पर एंट्री लेने और खड़े होकर मोनोलॉग देने के बजाय अमिताभ बच्चन इस बार बैठे हुए दर्शकों से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने खुलासा किया कि पिछले दिन शूटिंग के दौरान वह फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके बाएं घुटने में चोट आई। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि चोट गंभीर नहीं है।

इस दौरान स्टूडियो में मौजूद दर्शक अमिताभ बच्चन को इस तरह देखकर थोड़े हैरान नजर आए। हालांकि, उन्होंने अपनी चोट को लेकर ज्यादा चिंता न करने की बात कही और बताया कि वह शो को सामान्य तरीके से आगे बढ़ाएंगे। एपिसोड में उनकी सेहत के साथ-साथ उनके निजी रिश्ते से जुड़ी बातें भी चर्चा में रहीं। अमिताभ ने हाल ही में अपने ब्लॉग के जरिए अभिषेक बच्चन के साथ अपने रिश्ते, विचारों के अंतर और आपसी सम्मान पर अपने विचार साझा किए थे। वहीं, वर्कफ्रंट पर अमिताभ जल्द ही फिल्म 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे।

KBC 18 की शूटिंग के दौरान फिसलकर गिरे अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने एपिसोड की शुरुआत में बताया कि आमतौर पर वह स्टेज के बीच में खड़े होकर मोनोलॉग देते हैं, लेकिन इस बार चोट की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'आमतौर पर मैं स्टेज के बीच में खड़े होकर मोनोलॉग देता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लगी है।' इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें चोट कैसे लगी। अमिताभ ने कहा, 'कल शूटिंग के दौरान मैं फिसलकर गिर गया और मेरे घुटने में चोट लग गई।' यह बताते हुए उन्होंने अपने बाएं घुटने की ओर इशारा किया।

दर्शकों ने की जल्दी ठीक होने की कामना

अमिताभ बच्चन के घुटने में चोट लगने की बात सुनकर स्टूडियो में मौजूद दर्शक थोड़े परेशान हो गए। हालांकि, बिग बी ने तुरंत उन्हें भरोसा दिलाया कि चोट गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि चैलेंजर्स को होस्ट करते समय वह खड़े रहेंगे, लेकिन शुरुआती मोनोलॉग के दौरान बैठना पसंद करेंगे क्योंकि उन्हें खड़े होने में थोड़ी दिक्कत हो रही थी। इसके बाद दर्शकों ने अमिताभ बच्चन के जल्द ठीक होने की कामना की। चोट के बावजूद उन्होंने शो की शूटिंग जारी रखी और दर्शकों के साथ बातचीत करते हुए एपिसोड को आगे बढ़ाया।

चोट के बावजूद जारी रखा शो

KBC के 18वें सीजन में अमिताभ बच्चन का इस तरह खास अंदाज में दर्शकों और कंटेस्टेंट्स से जुड़ना लोगों को बहुत पसंद आया। लोगों का कहना था कि उनका काम के प्रति सम्मान देखकर हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। वहीं, शो के दौरान उनका कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करने का अंदाज और किस्से साझा करना भी दर्शकों को काफी पसंद आता है। ऐसे में चोट के बावजूद शूटिंग जारी रखना और एपिसोड को अपने अंदाज में आगे बढ़ाना भी शो का खास हिस्सा रहा।

अभिषेक बच्चन के साथ रिश्ते पर की बात

इस बीच, अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने एक ब्लॉग पोस्ट में बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अपने रिश्ते और दोनों के अलग-अलग नजरिए को लेकर भी बात की। उन्होंने लिखा कि पिता और बेटे के विचार भले ही अलग हों, लेकिन उनकी मंजिल एक ही हो सकती है। अमिताभ ने लिखा, 'पिता-पुत्र दोनों एक ही मंच पर बैठे हैं; भले ही विचार अलग-अलग हों, मंजिल एक ही है।' उन्होंने आगे दोनों के बीच प्यार और सम्मान के रिश्ते का जिक्र करते हुए लिखा, 'अगली पीढ़ी के लिए हमेशा सम्मान, लेकिन मंजिल हमेशा एक ही होती है। हर रास्ते का यही आदर्श होना चाहिए और यही रिश्ता रहा है, मंजिल को खोजना, समझना और उसे ऐसा रूप देना जो सबके लिए फायदेमंद हो: प्यार, सम्मान और शुभचिंतकों का प्यार।'

'सेक्शन 84' में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बनी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ डायना पेंटी, निमरत कौर और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
‘मैं अकेले ही चला था जानिब-ए-मंजिल मगर, लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया।’इन पंक्तियों को सुनकर लगता है कि इन्हें लिखने वाला शख्स शायद जिंदगी की गहराइयों में डूबा…
 01 October 2026
कभी ऐश्वर्या राय की हमशक्ल होने को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं सलमान खान की एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल बिहार पहुंची हैं। बता दें कि बिहार इन दिनों जमुई वाले कांड को…
 01 October 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के नए एपिसोड को एक अलग अंदाज में शुरू किया। हमेशा की तरह जोश के साथ स्टेज पर एंट्री लेने…
 01 October 2026
'बिग बॉस 20' में शॉकिंग मिड-वीक एविक्‍शन हुआ है। कैप्‍टेंसी टास्‍क के बीच एक ऐसा ट्विस्ट देखने को मिला है, जिसके बाद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का सफर…
 01 October 2026
अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर बनकर दर्शकों के सामने लौटने के लिए तैयार हैं। शुक्रवार, 02 अक्‍टूबर को 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी के तीसरा पार्ट 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' रिलीज होने…
 01 October 2026
बॉक्‍स ऑफिस पर बुधवार को नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' और वनदेवी मंदिर पर आधारित 'द वन', दोनों ही फिल्‍मों में कांटे की टक्‍कर देखने को मिली है।…
 30 September 2026
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान कभी एक्टर शाहिद कपूर को डेट करती थीं। साल 2004 से 2007 तक दोनों के इश्‍क के घनघोर चर्चे थे। लेकिन फिर ब्रेकअप हो…
 30 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्‍ना भाटिया की फिल्‍म 'द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' पर वनदेवी और छठी मैया की खूब कृपा बरस रही है। पहले तीन दिनों में यह…
 30 September 2026
बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की त‍बीयत बिगड़ गई है, वह इस वक्‍त लंदन में हैं और उन्‍हें वहीं एक अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। यह खबर ऐसे…
Advt.